केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 2019 के चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने मंगलवार को मध्यप्रदेश के इंदौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वह 2019 का चुनाव नहीं लडेंगी। सुषमा ने कहा कि उन्होंने 2019 में चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है। इसके बाद सुषमा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''मैं राजनीति से रिटायर नहीं हो रही हूं, सिर्फ स्वास्थ्य कारणों से 2019 का चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है''। सुषमा स्वराज देश की कद्दावर नेताओं में से एक मानी जाती हैं। जितनी सक्रीय सुषमा राजनीति में रहती हैं उतनी ही पैनी नजरें वह सोशल मीडिया पर रखती हैं। जब भी कोई भारतीय किन्हीं कारणों से विदेश में फंसा हो और उसने केंद्रीय विदेश मंत्री को ट्वीट कर सहायता मांगी हो तो वह तुरंत गौर करती हैं और समस्या का समाधान करती हैं। वह एक कद्दावर राजनेता ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में एक अच्छी इंसान भी हैं। यहां हम आपको सुषमा के राजनीति करिअर से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बता रहे हैं। (All Pics- Sushma dwaraj instagram) -
सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। उनके पिता हरदेव शर्मा RSS के सदस्य थे, जिनके सानिध्य में सुषमा ने राजनीति के गुर सीखे। सुषमा ने अंबाला के Sanatan Dharma College से राजनीतिशास्त्र और संस्कृत से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद वह अपने-नाना-नानी के पास चंडीगढ़ चली गईं। यहां उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की। वह हिंदीं की बेहतर वक्ता हैं। उन्होंने अपने पढ़ाई के दिनों में स्टेट लेवल पर हिंदी की बेस्ट स्पीकर का अवॉर्ड जीता था।
-
चंडीगढ़ से लॉ की पढ़ाई के दौरान सुषमा की मुलाकात स्वराज कौशल से हुई। कुछ ही दिनों में दोनों की गहरी दोस्ती हो गई। बाद में दोनों ने दिल्ली आकर सुप्रीम कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस भी साथ की। बहुत कम लोगों को पता है कि सुषमा स्वराज एक एडवोकेड भी रह चुकीं हैं। 1973 में वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस करती थीं लेकिन बाद में राजनीति में सक्रीय हो गईं। हालांकि उनके पति स्वराज कौशल अब भी सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट हैं। सुषमा स्वराज के पति मिजोरम के राज्यपाल रहे हैं। वह 1999 से 2004 तक सांसद भी रहे।
सुषमा स्वराज सबसे कम उम्र में किसी प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बनने वाली पहली नेता रह चुकी हैं। वह 25 साल की उम्र में हरियाणा की कैबिनेट मंत्री बन गई थीं। वह 7 बार सांसद और 3 बार विधायकी का चुनाव जीत चुकी हैं। -
BJP में पहली महिला प्रवक्ता का श्रेय भी सुषमा को जाता है। वे भाजपा की ओर से पहली बार दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री भी रहीं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इंदिरा गांधी के बाद भारत की दूसरी महिला विदेश मंत्री हैं। उन्होंने 13 अक्टूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998 तक दिल्ली के सीएम पद पर कार्यरत रह चुकी हैं।
-
सुषमा के पति स्वराज कौशल आपातकाल के दौरान आंदोलन में हिस्सा ले चुके हैं। उनकी जॉर्ज फर्नांडिस से काफी नजदीकियां रही हैं। 1975 में आपातकाल के समय ही सुषमा ने 13 जुलाई को स्वराज कौशल से शादी की थी। तभी से वह सुषमा शर्मा से सुषमा स्वराज बन गई थीं।
-
वह लोगों की सबसे प्रिय नेता हैं। साल 2014 में Wall Street Jounral में सुषमा को देश की सबसे प्रिय नेता बताया था। सुषमा BJP में पहली महिला महासचिव भी रह चुकी हैं।
-
तस्वीर सुषमा ने करवाचौथ के दिन पोस्ट की थी।
