-

Films Based On Indian Mythology: आने वाले दिनों में दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। एक है अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर रामसेतु (Ram Setu) और दूसरी है प्रभास (Prabhas) की आदिपुरुष (Adipurush)। दोनों ही फिल्में रामायण जैसी हिंदू पौराणिक कथाओं पर बेस्ड हैं। पौराणिक कथाओं से प्लॉट लेकर पहले भी कई फिल्में बनी हैं।
-
साउथ की सुपरहिट फिल्म दलपति की कहानी दुर्योधन और कर्ण की दोस्ती पर बेस्ड थी। रजनीकांत और ममूटी स्टारर इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।
-
सूरज बड़जात्या की फिल्म हम साथ-साथ हैं में सलमान खान और सैफ अली खान जैसे एक्टर्स नजर आए थे। फिल्म की कहानी रामायण से मिलती जुलती थी। फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म के गाने आज भी काफी पॉपुलर हैं।
-
प्रकाश झा की फिल्म राजनीति में महाभारत सरीखी कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म को को भी लोगों का खूब प्यार मिला।
-
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म रावण की स्टोरी लाइन रामायण के सीता हरण कांड से प्रेरित है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर बहुत बड़ा कमाल तो नहीं किया था लेकिन दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी।
-
श्याम बेनेगल की फिल्म कलयुग का प्लॉट महाभारत के कौरव और पांडव की कहानी से प्रेरित थी। फिल्म सुपरहिट रही थी।
-
कमल हासन की दशावतार भी भारतीय पौराणिक कथाओं पर बेस्ड है। इस फिल्म में कमल हासन 10 अलग-अलग किरदारों में दिखे थे। (यह भी पढ़ें – जानिए कितनी है पौराणिक कथाओं पर बेस्ड इन फिल्मों की IMDb रेटिंग)