-
सुपर 30 में रितिक रोशन की पत्नी का किरदार निभाने वाली मृणाल ठाकुर टीवी की दुनिया का मशहूर नाम है। भले ही सुपर 30 बॉलीवुड में उनकी पहली बड़े बैनर की फिल्म हो लेकिन वो पहले से भी काफी फेमस हैं। सुपर 30 सेपहले वह लव सोनिया में काम कर चुकी हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनकी गजब की फैन फॉलोइंग है। इंडोनेशिया में मृणाल 'नागिन' के तौर पर मशहूर हैं। (All Pics: @mrunalofficial2016/instagram)
-
साल 2012 में मृणाल पहली बार टीवी पर नजर आई थीं। मृणाल का पहला टीवी शो 'मुझसे कुछ कहती.. ये खामोशियां' था। ये सीरियल 2 साल तक चला।
-
साल 2014 में उन्होंने दूसरा टीवी सीरियल किया। नाम था- हर युग में आएगा अर्जुन नाम। इस सीरियल में मृणाल एक पत्रकार के रोल में थीं।
-
इसके बाद मृणाल के जीवन में सबसे बड़ा बदलाव आया। उन्हें एकता कपूर के शो कुमकुम भाग्य में काम करने का मौका मिला। यहां से मृणाल ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। इस शो से वह घर-घर में फेमस हो गईं। उन्हें टीवी की बुलबुल तक कहा जाने लगा। दरअसल कुमकुम भाग्य में उन्होंने बुलबुल नाम का किरदार निभाया था।
-
मृणाल ठाकुर ने कुमकुम भाग्य के को-स्टार अर्जित तनेजा के साथ कई इंडोनेशियाई सीरियल्स में भी काम किया है। उनके कुछ मशहूर इंडोनेशियाई सीरियल्स में तुयुल एंड म्बा रिबोर्न और नदीन हैं। नदीन में मृणाल लीड रोल में थीं। नदीन हिंदी सीरियल नागिन का इंडोनेशियाई रीमेक है। यह सीरियल वहां इतना पॉपुलर हुआ कि मृणाल नदीन नाम से ही मशहूर हो गईं।
