-
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की फिल्मों को दर्शकों का भी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। बावजूद इसके सनी लियोनी को अपने रिश्तदारों का साथ नहीं मिला है। उनके रिश्तदारों ने अभी तक उनसे बात भी नहीं की है। सनी ने इंटरव्यू में बताया कि उनके रिश्तेदार उनसे बात नहीं करते। वे उन्हें पसंद नहीं करते और इस बात से वह दुखी है। बिग बॉस के बाद से रिश्तेदारों ने संबंध तोड़ लिए। पूरे भारत ने मुझे अपना लिया लेकिन रिश्तेदारों ने अभी तक मुंह मोड़ रखा है।
-
सनी लियोनी को हालांकि इस बात से अब खास फर्क नहीं पड़ता। वह बताती हैं कि उनके पति डेनियल, भाई, डेनियल के माता-पिता और उनके दोस्त ही अब उनका परिवार है। यह लोग बुरे समय में भी उनके साथ रहें। जबकि करीबी रिश्तेदारों ने एक फोन तक नहीं किया। हालांकि सनी लियोनी अपने पिता की तारीफ करती हैं और चाहती हैं कि पूरी दुनिया के मर्द उनकी तरह ही औरतों का ख्याल रखें।
-
पिता के बारे में सनी लियोनी ने बताया, 'मेरे पिता ने हमेशा मेरी मां की मदद की। मेरे पिता खाना बनाने और बर्तन मांजने में भी मां की मदद करते थे। दोनों की परवरिश भारत में हुई। इसके चलते दोनों में भारतीय संस्कार मौजूद हैं।' सनी पति डेनियल की भी प्रशंसा करती है। वह कहती है कि उन्होंने एक संपूर्ण जेंटलमैन से शादी की है। हम सब काम साथ करते हैं। घर के काम के लिए हममें 'मैं' और 'मेरा' जैसा कुछ बंटा हुआ नहीं है।
-
फिल्मों में आने से पहले सनी लियोनी पॉर्नस्टार थी। इस वजह से उन्हें कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उनकी पहली फिल्म 'रागिनी एमएमएस' के प्रमोशन के दौरान इंदौर में उन्हें जाने की अनुमति नहीं मिल पाई थी। इसी तरह से एक बार गुरुद्वारे में भी उन्हें नहीं जाने दिया गया।
-
पॉर्न इंडस्ट्री में 10 साल गुजारने के बाद सनी ने इसे छोड़ दिया। पांच साल से वह मुंबई में हैं। वे अब तक आधा दर्जन हिंदी फिल्में कर चुकी हैं। साथ ही आइटम सॉन्ग और वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।
-
सनी लियोनी टीवी पर भी शो कर चुकी हैं। वह एमटीवी के 'स्पिलिट्सविला' को होस्ट कर चुकी हैं। जल्द ही उनकी कई फिल्में रीलीज भी होंगी। जनवरी में उनकी 'मस्तीजादे' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आई थी।
-
हाल में आमिर खान ने सनी लियोनी के साथ काम करने की इच्छा जतार्इ है। सनी लियोनी खुद भी बड़े और स्थापित एक्टर्स के साथ काम करना चाहती हैं। हाल ही में कई बार उन्होंने ऐसी राय रखी है।
-
सनी का जन्म कनाडा के ओंटारिया में 13 मई 1981 को हुआ। माता-पिता ने सनी का नाम करनजीत कौर वोहरा रखा था। सनी लियोनी ने कनाडा के रहने वाले डेनियल वेबर से शादी की है। डेनियल बिजनेस करते हैं और सनी का कामकाज भी देखते हैं।
-
सनी ने 2002 में पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा था। इससे पहले वह बेकरी और टैक्स एंड रिटायरमेंट फर्म में काम कर चुकी थीं। सनी ने बताया था कि, पॉर्न फिल्मों में उन्होंने पुरुषों में पति डेनियल वेबर और पूर्व मंगेतर मैट एरिकसन के साथ ही काम किया। इसके अलावा केवल महिलाओं के साथ ही फिल्में की है।
-
2011 में सनी के सामने बिग बॉस का प्रस्ताव आया। इस प्रस्ताव पर पति के साथ खूब मंथन करने के बाद इसमें शामिल होने का फैसला किया। बिग बॉस में आने के बाद सनी लियोन ने खुद को मॉडल बताया। हालांकि बाद में खुलासा किया कि वह पॉर्न स्टार हैं। इसी शो में महेश भट्ट ने उन्हें 'जिस्म 2' फिल्म ऑफर की।
