• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. sunny leone birthday special 25 unknown facts about the sexy lady that you should definitely know

Birthday special: सहेली की एडवाइज ले गई पॉर्न इंडस्‍ट्री, बॉलीवुड में आज भी हैं अकेली, जानें सनी लियोनी के 25 FACTS

सनी लियोनी शुक्रवार (13 मई को) 35 वर्ष की हो गईं। उनका जन्म 13 मई, 1981 को कनाडा के सार्निया (ओंटारियो) में एक सिख पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है।

By: जनसत्ता ऑनलाइन
May 13, 2016 13:31 IST
हमें फॉलो करें
  • सनी लियोनी शुक्रवार (13 मई को) 35 वर्ष की हो गईं। उनका जन्म 13 मई, 1981 को कनाडा के सार्निया (ओंटारियो) में एक सिख पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
    1/25

    सनी लियोनी शुक्रवार (13 मई को) 35 वर्ष की हो गईं। उनका जन्म 13 मई, 1981 को कनाडा के सार्निया (ओंटारियो) में एक सिख पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। (फोटो सोर्स- फेसबुक)

  • 2/25

    सनी लियोनी के पिता तिब्बत में जन्मे और दिल्ली में पले बढ़े थे। वह बाद में कनाडा में रहने लगे। (फोटो सोर्स- फेसबुक)

  • 3/25

    1996 में सनी का परिवार दक्षिणी कैलिफोर्निया में जाकर बस गया। उनकी मां नाहन (जिनकी 2008 में मृत्यु हो गई) हिमाचल प्रदेश के एक छोटे-से गांव सिरमौर की रहने वाली थीं। (फोटो सोर्स- फेसबुक)

  • 4/25

    करनजीत नर्स बनना चाहती थीं। वह नर्सों के काम से बेहद प्रभावित थीं। वह नर्स के काम डॉक्‍टर के काम से भी ज्‍यादा अहम मानती थीं। इसके लिए उन्‍होंने पैडियाट्रिक नर्सिंग का कोर्स भी किया। (फोटो सोर्स- फेसबुक)

  • 5/25

    नर्स का कोर्स करते वक्‍त एक सहेली ने उन्‍हें मॉडलिंग की सलाह दे डाली। उसने लेंस मैगजीन के फोटोग्राफर के साथ सनी की मुलाकात भी करवा दी। इस मुलाकात में ही करनजीत के सनी लियोनी और पोर्न स्‍टार बनने की नींव पड़ गई थी। (फोटो सोर्स- फेसबुक)

  • 6/25

    सनी लियोनी ने 2002 में पोर्न इंडस्‍ट्री में कदम रखा था। इससे पहले वह बेकरी और टैक्‍स एंड रिटायरमेंट फर्म में काम कर चुकी थीं। इस बीच सनी ने पेंटाउहस मैगजीन के लिए पोज दिए। इसके बाद उनके पास ऑफर्स की भरमार लग गई। (फोटो सोर्स- फेसबुक)

  • 7/25

    2003 में उन्‍होंने अमेरिकन पोर्न इंडस्‍ट्री के सबसे बड़े प्रोडक्‍शन हाउस विविड एंटरटनेमेंट के साथ तीन साल का कारार किया। इसके साथ ही उन्‍होंने एडल्‍ट फिल्‍मों की दुनिया में मजबूत एंट्री ली। (फोटो सोर्स- फेसबुक)

  • 8/25

    विविड एंटरटेनमेंट ने सनी लियोनी को पोर्न फिल्‍मों में हीरोइन बनाया। उनकी पहली पोर्न फिल्‍म 'सनी' 2005 में आई। (फोटो सोर्स- फेसबुक)

  • 9/25

    सनी लियोनी 35 पॉर्न फिल्‍मों में हीरोइन बनीं। 25 ऐसी फिल्‍मों का उन्‍होंने निर्देशन भी किया। (फोटो सोर्स- फेसबुक)

  • 10/25

    शुरुआती फिल्‍मों में सनी लियोनी ने लड़कियों के साथ ही काम किया। उन्‍होंने एलान कर रखा था कि वह सिर्फ समलैंगिक संबंधों वाली फिल्‍मों में काम करेंगी। लेकिन इस बात पर वह केवल दो साल ही कायम रह सकीं। (फोटो सोर्स- फेसबुक)

  • 11/25

    पोर्न इंडस्‍ट्री में सनी लियोनी लोकप्रिय हो रही थीं। 2007 में उन्‍होंने केवल लड़कियों के साथ ही काम करने का प्रण तोड़ दिया। वह पुरुष के साथ काम करने के लिए राजी हुई। पुरुष के साथ उनकी पहली फिल्‍म आई Sunny Loves Mat। इस फिल्‍म में उनके पार्टनर मैट एरिक्‍सन थे। वह उनके मंगेतर भी थे। दोनों ने साथ में कई फिल्‍में कीं। (फोटो सोर्स- फेसबुक)

  • 12/25

    जब सनी ने दूसरे पुरुषों के साथ फिल्‍में शुरू की तो मैट एरिक्‍सन से उनका रिश्‍ता टूट गया। (फोटो सोर्स- फेसबुक)

  • 13/25

    2009 में सनी ने डैनियल वीबर के साथ पोर्न फिल्‍म की। वही डैनियल वीबर जो आज उनके पति हैं। सनी ने 2011 में डैनियल से शादी का एलान किया था। डैनियल अमेरिका में फिल्‍म प्रोडक्‍शन हाउस चलाते हैं। वह सनी के मैनेजर का भी काम करते हैं। सनी का फिल्‍मों से जुड़ा सारा कामकाज वही संभालते हैं।

  • 14/25

    2011 में सनी के सामने एक प्रस्‍ताव आया। इस प्रस्‍ताव पर पति के साथ मिल कर उन्‍होंने खूब मंथन किया। अंत में एक सेकेंड में फैसला लिया कि चलो इसे मानके देखते हैं। पल में लिए उस फैसले ने सनी की जिंदगी बदल दी। (फोटो सोर्स- फेसबुक)

  • पोर्न इंडस्‍ट्री में करीब 10 साल गुजारने के बाद 2011 में सनी लियोनी को भारत से एक ऑफर गया। इस ऑफर को लेकर वह बहुत उत्‍साहित नहीं थीं। पर अंत में फैसला लिया कि करके देखते हैं। नतीजा हुआ कि 2011 में वह कलर्स टीवी चैनल के रियलिटी शो बिग बॉस में कंटेस्‍टेंट बनीं। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
  • बिग बॉस के सीजन 5 में वाइल्‍ड कार्ड के जरिए सनी लियोनी की एंट्री हुई। घर के मेहमानों ने उनसे पूछा कि आप क्‍या करती हैं तो सनी ने जवाब दिया- एक्‍ट्रेस और मॉडल हूं। तब तक किसी को पता नहीं था कि सनी पोर्न फिल्‍मों की एक्‍ट्रेस हैं। एक दिन यह खुलासा शो में ही हुआ। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
  • बिग बॉस में ही एक और खुलासा हुआ। एक एपिसोड में फिल्‍मकार महेश भट्ट मेहमान बन कर आए और सनी लियोनी को अपनी अगली फिल्‍म (जिस्‍म 2) ऑफर कर चले गए। उस बात को याद कर सनी लियोनी कहती हैं- मैं सोच रही थी कि ऐसा शो के लिए कर रहे हैं, असलियत नहीं है। पर जब मैं शो से निकली, पूजा भट्ट से मिली, बाद में महेश भट्ट से मिली, तब मुझे लगा कि ऑफर असल में दिया गया है। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
  • 2012 में सनी लियोनी की पहली बॉलीवुड फिल्‍म जिस्‍म 2 आई। फिल्‍म फ्लॉप रही, लेकिन सनी चल निकलीं। उन्‍हें फिल्‍में मिलती चली गईं। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
  • सनी लियोनी को काम की कमी नहीं है। पर बॉलीवुड के बड़े नाम के साथ उनकी एक भी फिल्‍म नहीं आई है। सनी कहती हैं- शायद वे अभी देख रहे हैं कि यह क्‍या करती है, इसकी रिलीज में क्‍या है आदि। उन्‍हें लगता है कि पता नहीं ये लड़की सीरियस भी है या नहीं। पर मैं सीरियस हूं। मुझे बॉलीवुड में रहना है। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
  • बॉलीवुड में सनी लियोनी का अगला पड़ाव शायद किसी स्‍थापित कलाकार के साथ काम करना ही होगा। उनकी छवि पोर्न स्‍टार से बदल कर उभरती सनी की बन रही है। वैसे वह पति के साथ मिल कर घर का काम करने के साथ-साथ फिल्‍म निर्माण में भी हाथ आजमा रही हैं। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
  • 15/25

    सनी ने अब पोर्न फिल्‍म इंडस्‍ट्री को अलविदा कह दिया है, लेकिन उन्‍हें दस साल उस इंडस्‍ट्री में गुजारने का कोई अफसोस नहीं है। वह बेलाग कहती हैं- मुझे अपनी जिंदगी से कोई गिला नहीं है और मैं दोबारा सनी लियोनी के रूप में जन्‍म लेना चाहूंगी। अपने बारे में सनी लियोनी बताती हैं कि वह पर्दे पर भले ही काफी बोल्‍ड दिखती हैं, पर असल में वह काफी शर्मीली हैं। (फोटो सोर्स- फेसबुक)

  • 16/25

    सनी लियोनी की मूवी One Night Stand 29 अप्रैल 2016 को रिलीज हुई। इस फिल्‍म के प्रमोशन के दौरान सनी लियोनी ने खुलासा किया था कि जब वह सिंगल थीं तब वह भी वन नाइट स्टैंड किया करती थीं। उन्होंने कहा कि अगर दोनों की सहमति से वन नाइट स्टैंड किया जाता है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। (फोटो सोर्स- फेसबुक)

  • 17/25

    सनी लियोनी बॉलीवुड पॉपुलर तो हैं, लेकिन आज भी खुद को अकेला महसूस करती हैं। उन्‍हें आज भी नहीं लगता कि वह बॉलीवुड में फिट होती है। (फोटो सोर्स- फेसबुक)

  • 18/25

    सनी लियोनी खुद के बारे में कहती हैं, 'मैं लोगों को टीवी, रेड कार्पेट और अन्‍य जगहों पर देखती हूं तो लगता है कि वे कितने कूल हैं। लेकिन मैं इतनी कूल नहीं हूं। (फोटो सोर्स- फेसबुक)

  • 19/25

    सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया कि जब वह इंडस्‍ट्री में आई थीं बिल्‍कुल अकेली थी। अवार्ड शो में लोग नहीं चाहते थे कि वह उनके साथ स्‍टेज पर जाएं। सनी लियोनी ने बताया कि आमिर खान और किरण राव ने उन्‍हें एक बार अपने घर बुलाया, वे काफी अच्‍छे लोग हैं। लेकिन अभी भी ऐसा कोई नहीं है जिसे मैं अलसुबह 4 बजे फोन कर सकूं। (फोटो सोर्स- फेसबुक)

TOPICS
one night stand
Sunny Leone
अपडेट
ब्रेविस-रदरफोर्ड का नए साल से पहले धमाका, MI केपटाउन के खिलाफ जड़ दिए 6 गेंद पर 6 छक्के
कितनी है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेट वर्थ? सम्राट चौधरी को लेकर भी सामने आई जानकारी
‘संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा…’, राहुल बोले- इसे कमजोर नहीं होने दे सकते
पूर्वोत्तर के छात्रों ने देहरादून में निकाला कैंडल मार्च, एंजेल चकमा के लिए मांगा इंसाफ
सरफराज, पडिक्कल, ऋतुराज, पंड्या, मुकेश, ये हैं विजय हजारे ट्रॉफी के चौथे राउंड के टॉप परफॉर्मर
कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के कारण कर्नाटक बन रहा ‘मिनी बांग्लादेश’… बीजेपी का सिद्धारमैया सरकार पर हमला
2026 Movie Releases: ‘किंग’ से लेकर ‘धुरंधर 2’ तक, अगले साल आने वाली वो 8 बड़ी फिल्में, जिनके रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर आएगा तूफान
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
पांच करोड़ रुपये नकद, 35 करोड़ की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद… दिल्ली में ईडी की छापेमारी
New Year Party Look: न्यू ईयर पार्टी में दिखेंगी सबसे अलग, इस तरह घर पर ही मिलेगा पार्लर वाला लुक
‘देख मेरी आंखों में और बोल कि खेलेगा’, टूटी उंगली से भारत की उम्मीदों को तोड़ने वाले मार्टिन से पोंटिंग ने पूछा था
मेडिकल स्टोर से गायब हो जाएगी यह पेन किलर टैबलेट, खांसी के सिरप के लिए सरकार ने जारी कर दिया बड़ा आदेश
फोटो गैलरी
10 Photos
क्या आपने देखे हैं दुनिया के ये 9 अनोखे फूड म्यूज़ियम? खाने के शौकीनों के लिए नहीं है जन्नत से कम
9 hours agoDecember 31, 2025
9 Photos
रूस देना वाला है भारत को एक और डिफेंस सिस्टम, जानें कितना खतरनाक है S-350 वित्याज
10 hours agoDecember 31, 2025
8 Photos
बाजुओं की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें ये योगासन और पाएं स्लिम आर्म्स
11 hours agoDecember 31, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US