-
सनी लियोनी शुक्रवार (13 मई को) 35 वर्ष की हो गईं। उनका जन्म 13 मई, 1981 को कनाडा के सार्निया (ओंटारियो) में एक सिख पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
-
सनी लियोनी के पिता तिब्बत में जन्मे और दिल्ली में पले बढ़े थे। वह बाद में कनाडा में रहने लगे। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
-
1996 में सनी का परिवार दक्षिणी कैलिफोर्निया में जाकर बस गया। उनकी मां नाहन (जिनकी 2008 में मृत्यु हो गई) हिमाचल प्रदेश के एक छोटे-से गांव सिरमौर की रहने वाली थीं। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
-
करनजीत नर्स बनना चाहती थीं। वह नर्सों के काम से बेहद प्रभावित थीं। वह नर्स के काम डॉक्टर के काम से भी ज्यादा अहम मानती थीं। इसके लिए उन्होंने पैडियाट्रिक नर्सिंग का कोर्स भी किया। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
-
नर्स का कोर्स करते वक्त एक सहेली ने उन्हें मॉडलिंग की सलाह दे डाली। उसने लेंस मैगजीन के फोटोग्राफर के साथ सनी की मुलाकात भी करवा दी। इस मुलाकात में ही करनजीत के सनी लियोनी और पोर्न स्टार बनने की नींव पड़ गई थी। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
-
सनी लियोनी ने 2002 में पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा था। इससे पहले वह बेकरी और टैक्स एंड रिटायरमेंट फर्म में काम कर चुकी थीं। इस बीच सनी ने पेंटाउहस मैगजीन के लिए पोज दिए। इसके बाद उनके पास ऑफर्स की भरमार लग गई। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
-
2003 में उन्होंने अमेरिकन पोर्न इंडस्ट्री के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस विविड एंटरटनेमेंट के साथ तीन साल का कारार किया। इसके साथ ही उन्होंने एडल्ट फिल्मों की दुनिया में मजबूत एंट्री ली। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
-
विविड एंटरटेनमेंट ने सनी लियोनी को पोर्न फिल्मों में हीरोइन बनाया। उनकी पहली पोर्न फिल्म 'सनी' 2005 में आई। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
-
सनी लियोनी 35 पॉर्न फिल्मों में हीरोइन बनीं। 25 ऐसी फिल्मों का उन्होंने निर्देशन भी किया। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
-
शुरुआती फिल्मों में सनी लियोनी ने लड़कियों के साथ ही काम किया। उन्होंने एलान कर रखा था कि वह सिर्फ समलैंगिक संबंधों वाली फिल्मों में काम करेंगी। लेकिन इस बात पर वह केवल दो साल ही कायम रह सकीं। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
-
पोर्न इंडस्ट्री में सनी लियोनी लोकप्रिय हो रही थीं। 2007 में उन्होंने केवल लड़कियों के साथ ही काम करने का प्रण तोड़ दिया। वह पुरुष के साथ काम करने के लिए राजी हुई। पुरुष के साथ उनकी पहली फिल्म आई Sunny Loves Mat। इस फिल्म में उनके पार्टनर मैट एरिक्सन थे। वह उनके मंगेतर भी थे। दोनों ने साथ में कई फिल्में कीं। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
-
जब सनी ने दूसरे पुरुषों के साथ फिल्में शुरू की तो मैट एरिक्सन से उनका रिश्ता टूट गया। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
-
2009 में सनी ने डैनियल वीबर के साथ पोर्न फिल्म की। वही डैनियल वीबर जो आज उनके पति हैं। सनी ने 2011 में डैनियल से शादी का एलान किया था। डैनियल अमेरिका में फिल्म प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। वह सनी के मैनेजर का भी काम करते हैं। सनी का फिल्मों से जुड़ा सारा कामकाज वही संभालते हैं।
-
2011 में सनी के सामने एक प्रस्ताव आया। इस प्रस्ताव पर पति के साथ मिल कर उन्होंने खूब मंथन किया। अंत में एक सेकेंड में फैसला लिया कि चलो इसे मानके देखते हैं। पल में लिए उस फैसले ने सनी की जिंदगी बदल दी। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
पोर्न इंडस्ट्री में करीब 10 साल गुजारने के बाद 2011 में सनी लियोनी को भारत से एक ऑफर गया। इस ऑफर को लेकर वह बहुत उत्साहित नहीं थीं। पर अंत में फैसला लिया कि करके देखते हैं। नतीजा हुआ कि 2011 में वह कलर्स टीवी चैनल के रियलिटी शो बिग बॉस में कंटेस्टेंट बनीं। (फोटो सोर्स- फेसबुक) बिग बॉस के सीजन 5 में वाइल्ड कार्ड के जरिए सनी लियोनी की एंट्री हुई। घर के मेहमानों ने उनसे पूछा कि आप क्या करती हैं तो सनी ने जवाब दिया- एक्ट्रेस और मॉडल हूं। तब तक किसी को पता नहीं था कि सनी पोर्न फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। एक दिन यह खुलासा शो में ही हुआ। (फोटो सोर्स- फेसबुक) बिग बॉस में ही एक और खुलासा हुआ। एक एपिसोड में फिल्मकार महेश भट्ट मेहमान बन कर आए और सनी लियोनी को अपनी अगली फिल्म (जिस्म 2) ऑफर कर चले गए। उस बात को याद कर सनी लियोनी कहती हैं- मैं सोच रही थी कि ऐसा शो के लिए कर रहे हैं, असलियत नहीं है। पर जब मैं शो से निकली, पूजा भट्ट से मिली, बाद में महेश भट्ट से मिली, तब मुझे लगा कि ऑफर असल में दिया गया है। (फोटो सोर्स- फेसबुक) 2012 में सनी लियोनी की पहली बॉलीवुड फिल्म जिस्म 2 आई। फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन सनी चल निकलीं। उन्हें फिल्में मिलती चली गईं। (फोटो सोर्स- फेसबुक) सनी लियोनी को काम की कमी नहीं है। पर बॉलीवुड के बड़े नाम के साथ उनकी एक भी फिल्म नहीं आई है। सनी कहती हैं- शायद वे अभी देख रहे हैं कि यह क्या करती है, इसकी रिलीज में क्या है आदि। उन्हें लगता है कि पता नहीं ये लड़की सीरियस भी है या नहीं। पर मैं सीरियस हूं। मुझे बॉलीवुड में रहना है। (फोटो सोर्स- फेसबुक) बॉलीवुड में सनी लियोनी का अगला पड़ाव शायद किसी स्थापित कलाकार के साथ काम करना ही होगा। उनकी छवि पोर्न स्टार से बदल कर उभरती सनी की बन रही है। वैसे वह पति के साथ मिल कर घर का काम करने के साथ-साथ फिल्म निर्माण में भी हाथ आजमा रही हैं। (फोटो सोर्स- फेसबुक) -
सनी ने अब पोर्न फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है, लेकिन उन्हें दस साल उस इंडस्ट्री में गुजारने का कोई अफसोस नहीं है। वह बेलाग कहती हैं- मुझे अपनी जिंदगी से कोई गिला नहीं है और मैं दोबारा सनी लियोनी के रूप में जन्म लेना चाहूंगी। अपने बारे में सनी लियोनी बताती हैं कि वह पर्दे पर भले ही काफी बोल्ड दिखती हैं, पर असल में वह काफी शर्मीली हैं। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
-
सनी लियोनी की मूवी One Night Stand 29 अप्रैल 2016 को रिलीज हुई। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान सनी लियोनी ने खुलासा किया था कि जब वह सिंगल थीं तब वह भी वन नाइट स्टैंड किया करती थीं। उन्होंने कहा कि अगर दोनों की सहमति से वन नाइट स्टैंड किया जाता है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
-
सनी लियोनी बॉलीवुड पॉपुलर तो हैं, लेकिन आज भी खुद को अकेला महसूस करती हैं। उन्हें आज भी नहीं लगता कि वह बॉलीवुड में फिट होती है। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
-
सनी लियोनी खुद के बारे में कहती हैं, 'मैं लोगों को टीवी, रेड कार्पेट और अन्य जगहों पर देखती हूं तो लगता है कि वे कितने कूल हैं। लेकिन मैं इतनी कूल नहीं हूं। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
-
सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया कि जब वह इंडस्ट्री में आई थीं बिल्कुल अकेली थी। अवार्ड शो में लोग नहीं चाहते थे कि वह उनके साथ स्टेज पर जाएं। सनी लियोनी ने बताया कि आमिर खान और किरण राव ने उन्हें एक बार अपने घर बुलाया, वे काफी अच्छे लोग हैं। लेकिन अभी भी ऐसा कोई नहीं है जिसे मैं अलसुबह 4 बजे फोन कर सकूं। (फोटो सोर्स- फेसबुक)
