2015 में गूगल में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली इंडिया सेलिब्रिटीज की लिस्ट में पूर्व पोर्न एक्ट्रेस सनी लियोनी टॉप पर हैं। वे बीते साल भी टॉप पर थीं। डिजिटल वर्ल्ड में पॉपुलैरिटी के मामले में उन्होंने सलमान खान और नरेंद्र मोदी को भी पछाड़ दिया है। बता दें कि सनी ने बीते कुछ वक्त में बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बना ली है। इस साल वे 'एक पहेली लीला', 'कुछ कुछ लोचा है' और म्यूजिक वीडियो 'सुपर गर्ल फ्रॉम चाइना' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, कुछ विवादों की वजह से भी वे सुर्खियों में रहीं। मुंबई की एक महिला ने उनके खिलाफ अश्लीलता का मामला दर्ज कराया। वहीं, एक नेता ने देश में बढ़ते रेप के लिए उनके कंडोम के ऐड को जिम्मेदार ठहराया। जल्द ही उनकी नई फिल्म 'मस्तीजादे' रिलीज होने वाली है। आगे की स्लाइड्स में जानें, गूगल की लिस्ट में जगह बनाने वाले दूसरी सेलिब्रिटीज के बारे में -
गूगल में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में सलमान खान इस बार दूसरे नंबर पर हैं। बीते साल वे एक पायदान नीचे थे। सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले बॉलीवुड कलाकारों की लिस्ट में भी सलमान और सनी सबसे ऊपर हैं। सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो ने इस बार बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया। हालांकि, सलमान अपने हिट एंड रन केस के लिए भी काफी चर्चा में रहे।
-
दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम इस बार गूगल लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनका इस साल 27 जुलाई को निधन हो गया था।
-
कैटरीना सार्वजनिक जीवन में भी बेहद रिजर्व रहना पसंद करती हैं। हालांकि, बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से नजदीकियों की वजह से वे हमेशा खबरों में बनी रहीं। गूगल के टॉप 10 लिस्ट में वे भी शामिल हैं।
दीपिका को अब बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस माना जा रहा है। ऐसे में गूगल की लिस्ट में उनको जगह मिलना कोई असामान्य बात नहीं है। इस साल उनकी तीन फिल्में तमाशा, पीके और बाजीराव मस्तानी आई। हालांकि, रणवीर सिंह के साथ उनकी रिलेशनशिप को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा रही। दुनिया में सबसे मशहूर मर्दों में शुमार शाहरुख खान के बारे में लोग लगातार जानते रहना चाहते हैं। शाहरुख बीते कुछ वक्त से अपनी फिल्म दिलवाले को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वे काफी वक्त बाद काजोल के साथ नजर आएंगे। एसआरके इस बार फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में टॉप पर थे। -
रैपर हनी सिंह इस बार गूगल की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। 90 के दशक के हिट गाने 'धीरे धीरे से' को उन्होंने दोबारा तैयार किया, जो सुपरहिट रहा।
-
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की इस साल साउथ में कुछ ही फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन वे भी गूगल की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहीं।
-
आलिया भट्ट अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा से रिलेशनशिप के अलावा शाहिद कपूर की फिल्म शानदार को लेकर आलिया इस साल चर्चा में बनी रहीं। उनकी पॉपुलैरिटी ने ही उन्हें गौरी शिंदे की फिल्म में जगह दिलाई। इस फिल्म में आलिया के अपोजिट शाहरुख खान होंगे।
-
फोर्ब्स ने प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले का भी जिक्र किया है।