-

Hema Malini Dharmendra Family: बॉलीवुड में देओल परिवार काफी चर्चित नाम है। धर्मेंद्र से लेकर सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) तक की गिनती सुपरस्टार एक्शन हीरोज में होती है। फिलहाल आइए जानते हैं देओल परिवार की महिलाएं क्या काम करती हैं।
-
सनी देओल की पत्नी का नाम पूजा देओल है। पूजा राइटर हैं। उन्होंने ही यमला पगला दीवाना की स्टोरी लाइन लिखी है। हालांकि वह राइटिंग में बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हैं।
-
बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल बिजनेसवूमेन हैं। मुंबई में उनका मशहूर इंटीरियर डेकोरेटर स्टोर है। बॉलीवुड सेलेब्स के बीच तान्या का यह स्टोर काफई पॉपुलर है। वह इस स्टोर से सालाना करोड़ों की कमाई करती हैं।
-
बात सनी देओल की सौतेली मां हेमा मालिनी की करें तो वह राजनीति में सक्रीय हैं। हेमा यूपी में मथुरा से बीजेपी की सांसद हैं।
-
सनी देओल की सौतेली बहन ईशा देओल पहले फिल्मों में थीं लेकिन अब वह लगभग एक्टिंग छोड़ चुकी हैं। उनके पति भरत तख्तानी बिजनेसमैन हैं। ईशा घर संभालने के साथ ही अपने पति की कंपनी आरजी बैंगल्स लिमिटेड में उनका हाथ बंटाती हैं।
-
ईशा देओल की छोटी बहन आहना ने भी बिजनेसमैन से शादी की है। आहना देओल के पति का नाम वैभव वोहरा है। वैभव की कंपनी का नाम कंटिनेंटल कैरियर प्राइवेट लिमिटेड है। आहना भी पति के काम में उनका साथ देती हैं।
-
सनी देओल की दो सगी बहने भी हैं। बहनों का नाम अजीता और विजेता देओल है। दोनों की शादी हो चुकी है। दोनों बहने अमेरिका में रहती हैं। दोनों क्या काम करती हैं इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है।
-
All Photos: Social Media