-
Sunny Deol Wife Pooja Deol and Bobby Deol Wife Tanya Deol: हेमा मालिनी (Hema Malini) से पहले धर्मेंद्र (Dharmendra) ने प्रकाश कौर (Prakash Kaur) से पहली शादी की थी। पहली पत्नी (Dharmednra First Wife) से धर्मेंद्र को दो बेटे औऱ दो बेटियां हैं। सनी देओल औऱ बॉबी देओल धर्मेंद्र की पहली पत्नी के ही बेटे हैं। सनी देओल की पत्नी का नाम पूजा देओल है तो वहीं बॉबी देओल की पत्नी का नाम तान्या देओल है। आइए जानें धर्मेंद्र की दोनों बहुओं के बीच कैसे हैं संबंध:
-
सनी देओल और बॉबी देओल मुंबई में साथ ही रहते हैं। देओल फैमिली का मुंबई के पॉश एरिया जुहू में आलीशान बंगला है।
-
धर्मेंद्र के हेमा मालिनी से शादी के बाद बॉबी और अपनी मां प्रकाश कौर के लिए सनी देओल ने ही घर के मुखिया की जिम्मेदारी संभाली और उसे बखूबी निभाया भी।
-
बॉबी की पत्नी औऱ सनी की पत्नी के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। दोनों एक ही छत के नीचे खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।
-
इंडीपेंडेंट होने के बाद भी बॉबी और उनकी पत्नी तान्या देओल ने सनी और पूजा देओल के साथ ही रहने का फैसला किया जिसपर वह आज भी कायम हैं।
-
बता दें कि सनी देओल की पत्नी पूजा पेशे से राइटर हैं। यमला पगला दीवाना की स्टोरी लाइन उन्होंने ही लिखी है। हालांकि वह फिल्मों में बहुत कम एक्टिव हैं।
-
बात बॉबी की पत्नी तान्या की करें तो वह बिजनेसवूमन हैं। मुंबई में ही उनका होम डेकोरेटर स्टोर है।
-
बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां तान्या देओल के स्टोर की क्लाइंट हैं। सेलेब्स के बीच तान्या का स्टोर काफी पॉपुलर है।
-
सनी देओल और पूजा के दो बच्चे हैं।
-
अपनी बहन के साथ सनी देओल और बॉबी देओल।
-
बॉबी और तान्या देओल।
-
Photos: Social Media
