-

Sunny Deol Wife Pooja: एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) के बेटे औऱ बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल अपनी पत्नी पूजा के साथ बहुत कम नजर आते हैं। पूजा देओल लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। हेमा मालिनी (Hema Malini) के सौतेले बेटे (Hema Malini Stepson) सनी देओल ने बहुत गुप्त तरीके से पूजा से शादी रचाई थी। आइए जानें कौन हैं पूजा देओल औऱ क्या करती हैं।
-
पूजा देओल का शादी से पहले लिंडा नाम था। वह मूल रूप से ब्रिटेन की रहने वाली हैं। पूजा देओल के पिता इंडियन थे और मां ब्रिटिश नागरिक।
-
1984 में पूजा औऱ सनी देओल की शादी हुई थी। हालांकि इस शादी के बारे में 1990 के बाद लोगों को पता चला था।
-
1990 में जब पूजा ने अपने बड़े बेटे करण देओल को जन्म दिया तब वह मीडिया की सुर्खियों में आईं।
-
पूजा पेशे से राइटर हैं। उन्होंने सनी देओल की फिल्म यमला पगला दीवाना के लिए स्क्रीन प्ले भी लिखा है।
-
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल से शादी के शुरुआती सालों में पूजा अपनी शादी को लेकर खुश नहीं रहा करती थीं। इसका कारण सनी देओल के अफेयर्स की खबरें थीं।
-
बता दें कि सनी देओल का नाम अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया जैसी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा करता था।
-
फिलहाल सनी देओल औऱ पूजा खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं। दोनों के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम करण तो छोटे का नाम राजवीर है। (All Photos: Social Media)