-
Sunny Deol Brother Bobby Deol Wife: हेमा मालिनी (Hema Malini) से पहले धर्मेंद्र (Dharmendra) ने प्रकाश कौर से शादी रचाई थी। सनी देओल और बॉबी देओल धर्मेंद्र की पहली पत्नी (Dharmendra First Wife) के ही बेटे हैं। सनी देओल की पत्नी (Sunny Deol Wife) का नाम पूजा देओल (Pooja Deol) है तो बॉबी देओल ने तान्या देओल (Tanya Deol) को हमसफर बनाया है। तान्या से शादी से पहले बॉबी देओल बड़े भाई सनी की एक्ट्रेस संग रिलेशनशिप में थे।
-
बॉबी देओल बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी संग रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों का अफेयर करीब 5 साल तक चला था।
-
नीलम सनी देओल के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सनी देओल के जरिए ही बॉबी औऱ नीलम की मुलाकात हुई थी।
-
नीलम ने बॉबी देओल से शादी के लिए अपने घर पर भी बात कर ली थी। लेकिन बॉबी के पिता धर्मेंद्र इस शादी के लिए राजी नहीं थे।
-
बताया जाता है कि धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि कोई एक्ट्रेस उनके घर की बहू बने। मजबूरी में बॉबी देओल को नीलम कोठारी संग अपना रिश्ता खत्म करना पड़ा।
-
नीलम से ब्रेकअप के बाद साल 1995 में बॉबी की मुलाकात तान्या देओल से हुई। दोनों ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में एक दूसरे को पहली बार देखा था।
-
पहली मुलाकात के साल भर बाद ही बॉबी ने तान्या देओल से शादी रचा ली।
-
तान्या देओल एक बिजनेस वूमन हैं। वह मुंबई में इंटीरियर डिजायनर स्टोर चलाती हैं।
-
तान्या देओल के स्टोर के फर्नीचर बॉलीवुड सेलेब्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। कई नामी हस्तियां तान्या के स्टोर की कस्टमर हैं।
-
सनी देओल, बॉबी देओल और तान्या देओल।
-
All Photos: Social Media