-
Sunny Deol Wife Pooja Bobby Deol Wife Tanya: धर्मेंद्र (Dharmendra) ने दो शादियां की हैं। सनी देओल और बॉबी देओल धर्मेंद्र की पहली पत्नी (Dharmendra First Wife) प्रकाश कौर के बेटे हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। सनी देओल की पत्नी का नाम पूजा देओल है तो ब़ॉबी देओल ने तान्या देओल से शादी की है। धर्मेंद्र की ये दोनों बहुएं( Dharmendra Daughter In Laws) लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। अगर धर्मेंद्र को आपत्ति ना होती तो बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां बनतीं उनके घर की बहू। आइए जानें कैसे:
-
सनी देओल ने साल 1984 में पूजा देओल से शादी की थी।
-
शादी से पहले से ही वह एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ अफेयर में थे। हालांकि दोनों का रिश्ता किसी मुकाम पर पहुंचने से पहले टूट गया।
-
दरअसल धर्मेंद्र ने सनी के लिए लड़की पहले से तय कर रखी थी। वह किसी अभिनेत्री को बहू बनाने के बिल्कुल भी पक्ष में नहीं थे। अगर धर्मेंद्र को इससे आपत्ति नहीं होती तो शायद आज अमृता सिंह उनकी बहू होतीं।
-
शादी से पहले बॉबी देओल एक्ट्रेस नीलम के साथ रिलेशनशिप में रहे। दोनों शादी करना चाहते थे। नीलम ने तो अपने घर पर सबको तैयार भी कर लिया था।
-
हालांकि धर्मेंद्र ने बॉबी देओल को साफ कह दिया कि कोई भी एक्ट्रेस उनके घर की बहू नहीं बनेगी।
-
पिता के फैसले के बाद ब़ॉबी और नीलम का ब्रेकअप हो गया। अगर धर्मेंद्र मान जाते तो शायद नीलम उनकी छोटी बहू होतीं।
-
नीलम से ब्रेकअप के बाद बॉबी ने तान्या देओल से ब्याह रचाया।
-
Photos: Social Media