-
Sunny Deol Hema Malini Rajesh Khanna: राजेश खन्ना और हेमा मालिनी अपने समय के सुपरस्टार रहे हैं। दोनों ने साथ में भी कई फिल्में की हैं। राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से शादी रचाई थी तो वहीं हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र (Dharmendra) से। सनी देओल (Sunny Deol) की सौतेली मां ने आरोप लगाए थे कि राजेश खन्ना उनके साथ सेट पर अजीब बर्ताव किया करते थे।
-
हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल में राजेश खन्ना को लेकर कई बातें कही हैं।
-
हेमा मालिनी ने किताब में लिखा है कि ‘राजेश खन्ना मुझसे थोड़ा अजीब व्यवहार करते थे। जब वह दोनों साथ काम कर रहे थे तब राजेश सुपरस्टार थे और उनका स्टारडम हमेशा उनके साथ रहता था। वो सेट पर लेट आया करते थे और बहुत ही अनप्रोफेशनल बर्ताव करते थे। मुझे नहीं पता कि क्या मामला था, लेकिन कुछ तो ऐसा था राजेश खन्ना के साथ जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं था।'
-
हेमा मालिनी की किताब में आगे लिखा है कि ‘ राजेश खन्ना शुरुआती दिनों में तो मेरे साथ बहुत ही अजीब बिहेव करते थे। इसमें कोई शक नहीं कि वो उस समय सुपरस्टार थे और कई लड़कियां उनकी दीवानी थीं। मैं एक को-स्टार होने के नाते ज्यादा भाव नहीं देती थी।’
-
सिर्फ हेमा मालिनी के साथ ही नहीं, राजेश खन्ना के अमिताभ बच्चन से जया भादुड़ी तक कई कलाकारों के साथ सेट पर मनमुटाव की खबरें सामने आ चुकी हैं
-
शादी के बाद राजेश खन्ना का पत्नी डिंपल के साथ भी काफी विवाद हुआ। डिंपल कपाड़िया बिना तलाक दिये राजेश खन्ना से अलग भी हो गई थीं।
-
राजेश खन्ना से अलग होने के बाद डिंपल कपाड़िया का नाम हेमा मालिनी के सौतेले बेटे एक्टर सनी देओल के साथ भी जुड़ा।
-
All Photos: Social media
