-
कार एक्सीडेंट में प्रिंसेज डायना जैसी कई नामी गिरामी हस्तियों की जान जा चुकी है। वहीं कई फिल्मी हस्तिय़ां ऐसी भी हैं जो सड़क हादसे में अपनी जान बचाने में सफल रहे हैं। इनमें सनी देओल (Sunny Deol) की सौतेली (Sunny Deol Stepmother) मां हेमा मालिनी (Hema Malini) से लेकर सोनू सूद (Sonu Sood) जैसे सेलेब्स का नाम शुमार है। आइए डालते हैं चंद ऐसी ही फिल्मी शख्सियतों पर एक नजर जो कार एक्सीडेंट के बावजूह भी सुरक्षित हैं:

हेमा मालिनी साल 2015 में कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई थीं। इस हादसे में हेमा मालिनी के चेहरे पर गंभीर चोट आई थी। 
साल 2015 में ही स्लमडॉग मिलेनियर में नजर आ चुके एक्टर मधुर मित्तल भी कार हादसे के शिकार हुए थे। 
जनवरी 2020 में मुबंई पुणे एक्सप्रेसवे पर शबाना आजमी की कार का एक्सीडेंट हो या था। इस हादसे में शबाना को काफी चोटें आई थीं। 
बद्रीनाथ की दुल्हनिय़ा के प्रमोशन के लिए जयपुर जाते वक्त आलिया भट्ट औऱ वरुण धवन की कार का एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में आलिया को चोट पहुंची थी। -
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की कार तब दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जब वह एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने मुंबई से पुणे जा रहे थे।

सोनू सूद की चलती कार में आग लग गई थी। समय रहते सोनू कार रोककर बाहर निकल आए जिससे कोई बड़ा हदसा होने से रह गया।