-
कौन किस धर्म को मानता है ये उनका बेहद निजी फैसला होता है। बात बॉलीवुड की करें तो यहां कई सेलेब्स ने अपना धर्म परिवर्तन किया। इनमें से कुछ ने शादी के लिए अपना धर्म बदला तो किसी ने शादी के बाद धर्म परिवर्तन कर लिया। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स पर एक नजर:
-
ए आर रहमान संगीत की दुनिया का बहुत बड़ा नाम हैं। जन्म के बाद उनका नाम एएस दिलीप कुमार था। इस्लाम कबूलने के बाद उनका नाम अल्लाह रक्खा रहमान हो गया। ए आर रहमान की मां मुसलमान थीं। जब रहमान की छोटी बहन बहुत ज्यादा बीमार हुईं तब वह इस्लाम के काफी करीब आए थे। जब रहमान की पहली बड़ी फिल्म रोजा रिलीज होने वाली थी उससे ठीक कुछ समय पहले उनके पिता का निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद रहमान ने इस्लाम कबूल लिया था।
-
बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने शादी के लिए इस्लाम कबूल कर लिया था। दरअसल धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर उन्हें तलाक दे नहीं रही थीं। हिंदू मैरिज एक्ट के तहत शादीशुदा शख्स दूसरी शादी नहीं कर सकता। धर्मेंद्र के पास इस्लाम कबूलने के सिवा कोई चारा नहीं बचा था।
-
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने शादी के बाद अपना धर्म बदल लिया था। उन्होंने नवाब पटौदी के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद शर्मिला ने धर्म बदला और अपना नाम आयशा बेगम कर लिया।
-
शर्मिला टैगोर के बेटे सैफ अली खान की शादी अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी। अमृता ने भी सैफ से शादी के बाद अपना धर्म परिवर्तन करा लिया था। फिलहाल अमृता सिंह और सैफ का तलाक हो चुका है। तलाक के बाद सैफ ने करीना से शादी की है। करीन कपूर ने इस्लाम नहीं कबूला है।
-
संगीत की ही दुनिया के एक और बड़े नाम युवान शंकर राजा ने भी इस्लाम कबूल लिया है। युवान लिजेंडरी कंपोजर इलैया राजा के बेटे हैं। युवान ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया था मां के निधन के बाद वह बहुत दुखी रहा करते थे। फिर एक दिन उनके एक दोस्त ने उन्हें कुरान पढ़ने के लिए दी। बकौल युवान उन्हें कुरान पढ़कर बहुत सुकून मिला था। धीरे-धीरे वह इस्लाम के करीब होते गए और फिर एक दिन धर्म परिवर्तन कराकर वह मुसलमान बन गए।