-
बॉलीवुड में तमाम ऐसे सेलेब्स हैं जिनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं रही। इनका अपने पार्टनर संग तलाक हो गया। तलाक के बाद कई सेलेब्स आज भी सिंगल हैं तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें दोबारा प्यार हुआ। इनमें से तो कुछ ऐसे भी हैं जो अपने से आधी उम्र की लड़की को दिल दे बैठे। इनमें से कुछ ने शादी रचाई तो कुछ बिना शादी के ही साथ रह रहे हैं। आइए डालें ऐसे ही चंद एक्टर्स पर एक नजर:
-
कबीर बेदी ने 4 बार शादी रचाई। 70 साल की उम्र में उन्होंने 45 साल की परवीन दुसांज से शादी की थी। परवीन कबीर की बेटी पूजा बेदी से भी चार साल छोटी हैं।
-
मिलिंद सोमन ने तलाक के बाद अपने से करीब आधी उम्र की अंकिता कोंवर से शादी रचाई।
-
कल्कि कोचलिन से तलाक के बाद अनुराग कश्यप शुभ्रा शेट्टी के साथ लिव इन में रह रहे हैं। जहां अनुराग 47 के हैं तो वहीं शुभ्रा 25 साल की हैं।
-
51 वर्षीय अरबाज खान मलाइका अरोरा से तलाक लेने के बाद फिलहाल 29 साल की इटेलियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में हैं।
-
अर्जुन रामपाल पत्नी मेहर से तलाक के बाद मॉडल गैब्रिएला के साथ लिवइन में रहने लगे। दोनों के बीच करीब 20 साल से ज्यादा का अंतर है। लिव इन में रहते हुए गैब्रिएला ने अर्जुने के बेटे को जन्म भी दिया।
-
संजय दत्त ने भी 20 साल छोटी मान्यता दत्त से शादी की। संजय दत्त की पहली पत्नी से एक बेटी त्रिशाला हैं और मान्यता से 2 जुड़वा बच्चे हैं।