-
Freedom Fighters Education: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के कई नायक रहे। कुछ बेहद कम उम्र में देश के लिए शहीद हो गए तो कुछ को आजादी के बाद अपने प्राण गंवाने पड़े। देश इन रणबांकुरों की शहादत को कभी भूल नहीं सकता। आइए जानते हैं देश की आजादी के लिए अपनी जान लुटा देने वाले ये शहीद कितना पढ़े-लिखे थे(Photo: PTI):
-
Subhash Chandra Bose: सुभाष चंद्र बोस ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। उन्होंने दर्शनशास्त्र में बीए की डिग्री ली थी। 1920 में सुभाष चंद्र बोस ने भारतीय सिविल सर्विसेज की परीक्षा भी पास कर ली थी। (Photo: PTI)
-
Bhagat Singh: भगत सिंह कॉलेज ड्रॉप आउट थे। उन्होंने लाहौर के नेशनल कॉलेज में वकालत की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था। लेकिन क्रांतिकारी आंदोलन से जुड़ने के बाद भगत सिंह को पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। (Photo: Social Media)
-
Chandra Shekhar Azad: चंद्रशेखर आजाद भी कॉलेज ड्रॉप आउट थे। उन्होंने काशी विश्व विद्यापीठ में संस्कृत से ग्रेजुएशन में दाखिला लिया था लेकिन पढ़ाई पूरी ना कर सके थे। (Photo: PTI)
-
Lala Lajpat Rai: लाला लाजपत राय ने वकालत की पढ़ाई की थी। उन्होंने लाहौर गवर्नमेंट कॉलेज से अपना स्नातक पूरा किया था। (Photo: Indian Express)
-
Ram Prasad Bismil: राम प्रसाद बिस्मिल 12वीं तक ही पढ़ पाए थे। उसके बाद वह आजादी की लड़ाई में जुट गए थे। (Photo: Indian Express)
-
Bal Gangadhar Tilak: बाल गंगाधर तिलक ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। पुणे के डेक्कन कॉलेज से स्नातक करने के बाद तिलक ने बॉम्बे यूनिवर्सिटी से वकालत में परास्नातक की डिग्री ली थी। (Photo: PTI)