• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. statue of unity inauguration on tomorrow know here worlds tallest statue in 10 points see latest pics

पटेल की 2 हजार तस्वीरों को देख तैयार किया गया चेहरा, जानें Statue of Unity की खासियत

मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने देखा था यह सपना और पीएम रहते हुए अब हुआ साकार।

By: Mohani
October 30, 2018 11:26 IST
हमें फॉलो करें
  • Statue of Unity inauguration, Narendra Modi, narmada Dam, Sardar Patel, Sardar Patel statue, Sardar Patel birthday"
    1/14

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 अक्तूबर को गुजरात में सरदार पटेल की प्रतिमा ‘स्टैच्यू आफ यूनिटी’ का 31 अक्टूबर को लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात को उम्मीद है कि 'आयरन मैन ऑफ इंडिया' के नाम से मशहूर सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशालकाय प्रतिमा से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 182 मीटर ऊंची यह विशाल प्रतिमा देश के पहले गृह मंत्री को श्रद्धांजलि होगा जिन्होंने 1947 के विभाजन के बाद राजाओं-नवाबों के कब्जे वाली रियासतों को भारत संघ में मिलाने में अहम योगदान दिया था। हाल ही में विजय रूपानी ने अपने सोशल अकाउंट पर सरदार पटेल की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सरदार पटेल की मूर्ति के चारों ओर हरियाली नजर आ रही है। यह मूर्ति के आस-पास बेहद मनोरम दृश्य है। जानिए मूर्ति से जुड़ी खास बातें। (All Pics- PTI/@vijayrupanibjp)

  • 2/14

    नर्मदा नदी के तट पर स्थित यह प्रतिमा मौजूदा समय में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा चीन के स्प्रिंग टेम्पल ऑफ बुद्ध से भी 29 मीटर ऊंची है। चीन की प्रतिमा की ऊंचाई 153 मीटर है। सरदार पटेल की प्रतिमा न्यूयॉर्क स्थित 93 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लगभग दोगुना बड़ी है।

  • विंध्याचल व सतपुड़ा की पहाड़ियों के बीच नर्मदा नदी के साधु बेट टापू पर बनी दुनिया की सबसे ऊंची इस मूर्ति को बनाने में करीब 2389 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जिसमें 90000 टन सीमेंट का प्रयोग हुआ है। सरकार की ओर से 235 करोड़ रुपए प्रदर्शनी हॉल और सभागार केंद्र पर खर्च किए गए हैं। बता दें 15 साल तक ढांचे के रखरखाव पर भरकर राशि खर्च की जाएगी। 83 करोड़ रुपये पुल के निर्माण पर खर्च हुए हैं।
  • राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से राज्य के पर्यटन विभाग को बहुत फायदा होगा। इसके बनने से प्रतिदिन करीब 15000 पर्यटक के यहां आने की संभावना है और इससे गुजरात देश का सबसे व्यस्त पर्यटक स्थल बन सकता है।
  • 3/14

    मूर्ति के निर्माण में 250 इंजीनियर और 3400 श्रमिकों ने इस परियोजना पर काम किया है। इसमें दो हाई स्पीड लिफ्ट भी हैं जिससे एक समय में करीब 40 लोग गैलरी तक जा सकते हैं।

  • 4/14

    यहां एक संग्रहालय में सरदार पटेल के जीवन से जुड़ी घटनाओं पर लाइट एंड साउंड शो भी होगा। मूर्ति के पास एक बेहतरीन सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।

  • स्टैच्यू के ऊपरी हिस्से में 306 मीटर पैदल पथ को पूरी तरह से मार्बल से तैयार किया गया है। इसके अलावा दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी पैदल पथ होगा।
  • प्रतिमा के पास स्थित पहाड़ियों पर फूलों को लगाया गया है, जिससे यहां से नजारा 'फूलों की घाटी' जैसा दिखाई दे रहा है।
  • 5/14

    मूर्ति के पास इस फ्लॉवर्स वैली में तमाम तरह के और भी फूल लगाए जा रहे हैं।

  • कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टर्बो द्वारा बनाई गई स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परियोजना को दिसंबर 2014 में शुरू किया गया था जिसे 42 महीनों को अंदर पूरा किया जाना था। लेकिन इसकी डिजाइन के काम के कारण इसके निर्माण की अवधि को और चार महीने के लिए बढ़ा दिया गया था।
  • 6/14

    सरदार पटेल की मूर्ति को नोएडा के रहने वाले स्कल्पचर आर्टिस्ट राम वनजी सुतार ने डिजाइन किया है। सुतार भारत के एक सुप्रसिद्ध मूर्तिकार हैं। इन्होंने सरदार पटेल की करीब 2000 तस्वीरों को देखा और अर्काइव में सेव किया। तब जाकर उन्हें इस तरह का फाइनल टच दिया गया। अपने जीवन में सबसे ज्यादा महात्मा गांधी की मूर्तियां बनाई हैं। अपनी कला के लिए सुतार को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

  • 7/14

    इंजीनियर्स के लिए सरदार पटेल की इतनी हाईट वाली बड़ी मूर्ति का निर्माण करना एक बड़ी चुनौती थी। इसके साथ ही नर्मदा नदी के टापू पर वॉकिंग पोज के रूप में स्थापित करना भी एक बड़ी चुनौती है। दूर से देखने पर सरदार की प्रतिमा मानो यूं लगेगी जैसे कि नदी के बीचों-बीच स्थापित की गई है। स्टेच्यू आफ यूनिटी जहां राष्ट्रीय गौरव और एकता की प्रतीक है। इसके साथ ही यह भारत के इंजीनियरिंग कौशल तथा परियोजना प्रबंधन क्षमताओं का सम्मान भी है। यह स्टैच्यू 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा में भी स्थिर खड़ा रहेगी। यानी अगर 6.5 तीव्रता के भूकंप भी आया तो मूर्ति का कुछ नहीं बिगड़ेगा।

  • जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने वर्ष 2013 में सरदार पटेल की दुनिया में सबसे बड़ी प्रतिमा राज्य में स्थापित करने की घोषणा की थी। अब ये मूर्ति तैयार है और दुनिया वाले जल्द ही इस खास मूर्ति का दीदार कर सकेंगे।
  • इस परियोजना (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) की देखभाल कर रहे सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड (एसएसएनएनएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस. एस. राठौड़ ने बीते सप्ताह ही बयान जारी कर संवाददाताओं से बताया था कि इसकी गैलरी को अंतिम रूप दिया जा रहा है जो कि 153 मीटर ऊपर स्थित है। इस गैलरी में एक समय में करीब 200 पर्यटकों को समायोजित किया जा सकता है। यहां से सरदार सरोवर बांध और सतपुड़ा व विंध्य की पर्वत श्रृंखला तथा अन्य जगहों का दीदार किया जा सकेगा।
अपडेट
Aaj Ka Ank Jyotish 28 October 2025: आज मूलांक 1 वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, वहीं ये लोग रहें सतर्क, जानें दैनिक अंक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2025: आज इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, बन रहा त्रिपुष्कर योग, जानें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 28 October 2025: प्यार के मामले में ये 7 राशियां होगी लकी, पार्टनर के साथ बीतेगा अच्छा समय, जानें दैनिक लव राशिफल
Today Bank Holiday: आज छठ महापर्व पर बैंक बंद है या खुले? जानें क्या आपके शहर में भी RBI ने दी है सरकारी छुट्टी
Bihar Elections: अगले चुनाव तक प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे? जन सुराज को वोट देने पर क्या बोले बिहार के लोग
देश के 12 राज्यों SIR से लेकर नए के CJI तक… पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
Kantara Chapter 1 OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर गदर मचाएगी ‘कांतारा’, मेकर्स ने जारी की आधिकारिक रिलीज डेट 
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
Bigg Boss OTT फेम मनीषा रानी के माथे का सिंदूर देखकर लोगों को हुई हैरानी, एक्ट्रेस से पूछ लिए ऐसे सवाल
जान ही ले लोगे क्या? महिलाएं बाजार से सब्जी खरीदते समय बरतें सावधानी, Viral Video देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
ट्रेन में नहीं मिली सीट तो बाथरूम को ही बना डाला बेडरूम, वीडियो देखने के बाद लोग बोले- यह इंडिया में ही पॉसिबल है
बिहार चुनाव: आरजेडी ने 27 नेताओं पर लिया बड़ा एक्शन, पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते किया निष्कासित
फोटो गैलरी
12 Photos
विज्ञान ने बताया ये 10 हॉरर फिल्में हैं सबसे डरावनी, देखने के बाद बढ़ जाती है दिल की धड़कन
14 hours agoOctober 27, 2025
8 Photos
क्या आप भी बालों में लगा लेते हैं कोई सा भी तेल, ये गलती आपको बना सकती है 30 की उम्र में गंजा, जानिए किसको कौन सा ऑयल करता है सूट
16 hours agoOctober 27, 2025
9 Photos
फौजी वर्दी में ताली क्यों नहीं बजाते? जानिए भारतीय सेना की इस अनुशासन परंपरा का कारण
18 hours agoOctober 27, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US