-
SSC JE Exam Result 2016: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) टियर-1 एग्जामिनेशन 2016 के नतीजे जारी कर दिए हैं। नतीजे एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किए हैं।
-
SSC JE Exam Result 2016: उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ssc.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं।
-
SSC JE Exam Result 2016: एसएससी जूनियर इंजीनियर एग्जाम में 3,39,370 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इनमें 1,33,983 सिविल, 90,321 इलेक्ट्रिकल और 1,15,075 उम्मीदवारों ने मैकेनिकल पदों के लिए एग्जाम दिया था।
-
SSC JE Exam Result 2016: कर्मचारी चयन आयोग ने टियर-2 एग्जाम के लिए 5,892 उम्मीदवारों का मैकेनिकल पदों के लिए चयन किया है, वहीं 2440 उम्मीदवारों का चयन इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग पदों के लिए चयन किया है।
-
SSC JE Exam Result 2016: टियर-2 एग्जाम के बारे में आयोग जल्द ही उम्मीदवारों को जानकारी दे देगा। इस एग्जाम की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर भी डाली जाएगी।
-
SSC JE Exam Result 2016: ऐसे चेक करें परिणाम- सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ssc.nic.in पर लॉगिन करें। वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में जाएं। वहां दिए गए Junior Engineer Examination- 2016 result लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद पीडीएफ खुल जाएगी। जिसमें आप अपना नाम सर्च कर सकते हैं।