श्रीदेवी ने हिंदी सिनेमा को करीब 300 फिल्में दी हैं। श्रीदेवी एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जो काफी सोचने समझने के बाद फिल्मों को साइन करती थीं। 90 के दशक में सुपरहिट की पंडा कही जाने वाली अभिनेत्री ने अपने करियर की कई ऐसी फिल्मों को न कहा है जो बाद में सुपरहिट साबित हुईं। अपने स्टारडम में श्रीदेवी कभी भी फिल्मों के लिए मुंहताज नहीं रहीं क्योंकि उनके पास लगातार ऑफर ही ऑफर पड़े रहते थे। उन्हें हर बड़ा डायरेक्टर अपनी फिल्म में लेना चाहता था। उन्होंने शाहरुख, अक्षय और अमिताभ की कई बड़ी फिल्मों में काम करने से मना किया है। आगे की स्लाइड में जानिए वो कौन सी फिल्में हैं जिनके ऑफर श्रीदेवी ने इंकार किए थे। 1993 में आई डर के लिए जूही से पहले श्रीदेवी को अप्रोच किया गया था। उन्हें शाहरुख के अपोजिट में भूमिका करने का ऑफर मिला था लेकिन चांदनी को अपनी भूमिका नहीं पसंद आई और उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद उन्हें 1997 में शाहरुख की फिल्म दिल तो पागल है के लिए भी अप्रोच किया था, लेकिन इसके लिए भी श्रीदेवी ने मना कर दिया। बाजीगर शाहरुख की सुपरहिट फिल्म है, जिसके डायलॉग अब भी लोगों की जुबान पर मिल जाते हैं। फिल्म में उन्हें लीड भूमिका निभाने का ऑफर मिला था लेकिन उस समय वह फिल्ममेकर्स को सही जवाब नहीं दे पाईं। बाद में काजोल और शिल्पा को लिया गया। अमिताभ बच्चन और शाहरुख की फिल्म 'मोहब्बतें' में भी काम करने का मौका श्रीदेवी को मिला लेकिन उन्होंने इसके लिए भी मना कर दिया। श्रीदेवी को एक भूमिका के लिए बोला गया था। उन्होंने मना कर दिया, जिसके बाद स्क्रिप्ट में भी बदलाव किया गया था। साल 1984 में जितेंद्र की फिल्म कामयाब में श्रीदेवी ने काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद 1985 में आई 'होशियार' में भी काम करने से मना कर दिया था। दरअसल, फिल्म में वह रिवीलिंग कॉस्ट्यूम को लेकर असहज थीं। 'जांबाज' और 1991 में शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की फिल्म के लिए भी श्रीदेवी को मौका दिया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। -
साल 1992 में बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म 'बेटा' के लिए श्रीदेवी को अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। यहां तक श्रीदेवी ने यशराज की फिल्म आइया में भी काम करने से मना कर दिया था।
1994 में बॉक्सऑफिस पर छा जाने वाली अक्षय कुमार की फिल्म 'मोहरा' के लिए भी वह पहली कास्ट के रूप में चुनी गई थीं लेकिन उन्होंने मना कर दिया। 1998 में आई फिल्म 'युगपुरुष' में उन्हें प्रॉस्टीट्यूट के किरदार के लिए चुना गया था लेकिन उन्हें यह भूमिका पसंद नहीं आई और मना कर दिया। 2003 में बीआर चोपड़ा की फिल्म बागबान में काम नहीं कर पाईं। लेकिन उन्हें अपनी भूमिका पसंद नहीं आई और बाद में उनकी जगह हेमा मालिनी का चयन हुआ। फिल्म बाहुबली 2 में भी उन्हें शिवगामी के किरदार के लिए अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
