-
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) होने वाले हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), मायावती (Mayawati) और योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के बीच टक्कर बताई जा रही है। कांग्रेस (Congress) भी पूरे दमखम से चुनाव में उतरी है। हालांकि यूपी में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे दूसरे दलों में शामिल हो चुके हैं। यूपी समेत पूरे देश की बात करें तो कांग्रेस के कई बड़े नेता 2014 के बाद से बीजेपी (BJP) में शामिल हो चुके हैं। कुछ कांग्रेस नेता ऐसे रहे जो राज्यों के मुख्यमंत्री थे अब वह पार्टी छोड़ चुके हैं। इनमें से कोई बीजेपी शामिल हो गया तो कोई बीजेपी के सपोर्ट में आया। आइए डालें उन्हीं नामों पर एक नजर:
-
नारायण दत्त तिवारी अब इस दुनिया में नहीं हैं। वह कांग्रेस की ओर से तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। तिवारी उत्तराखंड के पहले सीएम भी थे। आजीवन कांग्रेसी रहने वाले नारायण दत्त तिवारी ने साल 2017 में बीजेपी में शामिल हो गए थे।
-
विजय बहुगुणा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे। वह कांग्रेस की सरकार में 13 मार्च 2012 से 31 जनवरी 2014 तक तक उत्तराखंड के सीएम रहे। 2016 में विजय बहुगुणा ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था।
-
मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके एसएम कृष्णा कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी थे। 1999 से 2004 तक वह कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के सीएम थे। कृष्णा ने साल 2017 में कांग्रेस से अलग होकर बीजेपी जॉइन कर ली थी।
-
नारायण राणे महाराष्ट्र में कांग्रेस के बड़े नेता थे। राणे महाराष्ट्र के सीएम भी थे। हालांकि जब वह सीएम बने थे तब वह शिवसेना में थे। कांग्रेस के शासनकाल में वह महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रहे। साल 2019 में राणे ने बीजेपी जॉइन कर ली थी।
-
शंकर सिंह वाघेला कांग्रेस के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में शामिल थे। 1996 में कांग्रेस के समर्थन से वह गुजरात के मुख्यमंत्री भी रहे। मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय मंत्री का पद भी संभाल चुके वाघेला ने 2017 में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। कांग्रेस छोड़ने के बाद वाघेला ने जन विकल्प मोर्चा नाम से अपनी पार्टी बनाई। उसके बाद वह 2019 में वह एनसीपी में चले गए। अब वह एनसीपी से भी अलग हो चुके हैं।
-
कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। साल 2021 में अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। अमरिंदर ने पंजाब लोक कांग्रेस नाम से अपनी अलग पार्टी बनाई और बीजेपी के साथ आ गए।
-
Photos: Indian Express and PTI
