-
Sonia Gandhi Aishwarya Rai Bachchan: किसी जमाने में गांधी परिवार और बच्चन फैमिली काफी करीब थी। दोनों में इतनी घनिष्ठता थी कि जब सोनिया गांधी इटली से भारत आई थीं तब वह अमिताभ बच्चन के घर पर ही रही थीं। अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन सोनिया गांधी को हिंदी सीखने में उनकी मदद भी किया करते थे। समय बदला और दोनों परिवारों के बीच दरार भी आ गई।
-
ऐश्वर्या राय अमिताभ बच्चन की बहू हैं। एक बार ऐश्वर्या खुद सोनिया गांधी के सरकारी बंगले पर जाकर उनसे मुलाकात कर चुकी हैं।
-
ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। खिताब जीतने के बाद वह तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव से दिल्ली में मिली थीं।
-
दिल्ली के इसी दौरे पर ऐश्वर्या ने सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी। दोनों की तस्वीरें मीडिया में आई थीं।
-
वैसे तब ऐश्वर्या राय अमिताभ बच्चन की बहू नहीं बनी थीं। ऐश्वर्या ने 2008 में अभिषेक बच्चन से शादी रचाई थी।
-
बता दें कि राजीव गांधी के कहने पर ही अमिताभ बच्चन राजनीति में आए और चुनाव भी लड़े। हालांकि बाद में उन्होंने खुद को इससे अलग कर लिया।
-
बढ़ते समय के साथ गांधी और बच्चन परिवार में दूरियां बढ़ती गईं। अब आलम ये है कि दोनों परिवार के लोग एक दूसरे का सामना करने से भी बचते हैं।
-
