-

बॉलीवुड में अपने स्टाइलिश फैशन स्टेटमेंट के लिए पहचानी जानी वाली सोनम कपूर एक बार फिर से अपने स्टाइल के लिए चर्चों में आई हैं। सोनम कपूर का स्टायलिश लुक फिल्मों और फैशन इवेंट के अलावा उनकी निजी लाइफ में भी काफी देखने को मिलता है। वे अपने स्टायलिश स्टेटमेंट को सोशल मीडिया पर अक्सर प्रमोट करती रहती हैं। हाल ही सोनम कपूर ने पेरिस फैशन वीक में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। वे इस फैशन वीक की शो-स्टॉपर भी बनीं। इस दौरान सोनम ने इंटरनेशनल डिजाइनर राल्फ एंड रूसो के ऑटम विंटर कलेक्शन की शो-स्टॉपर बन सोनम ने रैम्प वॉक किया। इस दौरान सोनम व्हाइट ब्राइडल गाउन में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं. प्रसिद्ध डिजाइनर जोड़ी राल्फ एंड रूसो के इस रायल आउटफिट को पहन जब सोनम कपूर रैम्प पर उतरीं तो वे किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने पिंकिश स्टाइल का जलबा बिखेरा। जी हां, राल्फ एंड रूसो के ऑटम विंटर कलेक्शन की शो की पार्टी के बाद उनका लुक फैशन वीक से भी कहीं ज्यादा खूबसूरत लगा।
-
इस दौरान सोनम मानो किसी कहानी वाली परी से कम नजर नहीं लग रही थीं।
-
सोनम ने इस दौरान फैदर डिजाइन की पिंक ड्रेस कैरी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस पार्टी में सोनम के अलावा कई हॉलीवुड सेलिब्रिटी और इंटरनेशनल डिजाइनर्स नजर आए। सोनम की इस ड्रेस तो डिजाइनर duo का क्रिएशन थी।
इस लुक में सोमम पिंक टच के साथ मिनिमल मेकअप में दिखीं। सोनम का ये लुक हर किसी का ध्यान उनकी ओर खीच रहा था। इस दौरान सोनम कपूर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनीं। -
इससे पहले सोनम ने सफेद रंग का लंहगा और सिल्वर व्हाइट हेडगियर के अलावा चोकर को पहनकर अपना लुक पूरा किया था।