-
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा लंदन से भारत लौटने के बाद अपने दिल्ली वाले घर में हैं। दोनों आइसोलेशन में रह रहे हैं। आइसोलेशन में रहते हुए ये दोनों सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए जागरुक करते रहते हैं। इन्हीं सबके बीच आनंद आहूजा ने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।
-
आनंद आहूजा ने तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा- बिल गेट्स ने COVID-19 को सबको बराबरी से देखने वाला बताया है। कोई भी हो हर किसी पर इसका प्रभाव है और आगे बढ़ने का एक ही रास्ता है कि एक-दूसरे की केयर करने के लिए एक साथ दृढ़ इच्छा के साथ आगे आएं। हर उस चीज के लिए आभार जताएं जो कभी नॉर्मल लगती थी।
-
इस तस्वीर में सोनम कपूर की सास नजर आ रही हैं।
-
एश फोटो में सोनम और आनंद दोनों के माता-पिता पूजा में लीन दिख रहे हैं।
-
इस तस्वीर में सोनम कपूर और आनंद के साथ अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर नजर आ रही हैं।
-
बता दें कि सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा को लंबे समय तक डेट करने के बाद मई 2018 में जीवनसाथी बना लिया थ।