-
बॉलीवुड में अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और सोनम कपूर तो हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं, वहीं कपूर खानदान में कुछ ऐसे चेहरे भी हैं जिनके बारे में कम लोग ही जानते हैं। आज हम आपको कपूर फैमिली के एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं जो ग्लैमर की दुनिया से दूर अपने काम में बिजी रहती हैं। दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं अर्जुन कपूर की बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर के बारे की। आज रिया कपूर अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। रिया का जन्म 5 मार्च, 1987 को मुंबई में हुआ था। रिया अनिल कपूर की बड़ी बेटी हैं। वह सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर से बड़ी हैं। आगे की स्लाइड में जानिए रिया कपूर के बारे में।
-
रिया कपूर के जन्मदिन पर उनकी छोटी बहन सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर उनकी एक बेहतरीन तस्वीर शेयर कर बधाई देते हुए लिखा है, ''मेरी बेबी सिस्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं…ढेर सारा प्यार।''
वहीं, रिया के छोटे भाई हर्षवर्धन कपूर ने भी उनकी बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी। रिया कपूर पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने सोनम कपूर और अभय देओल अभिनीत फिल्म 'आयशा' को प्रोड्यूस किया था, जिसे फैन्स ने काफी सराहा था। रिया कपूर अपने सोशल अकाउंट पर हमेशा सोनम कपूर को प्रमोट करती हैं। रिया के फेवरेट एक्टर फवाद खान और शाहिद कपूर हैं, जबकि सोनम कपूर उकी पसंदीदा एक्ट्रेस हैं। रिया कपूर की बॉयफ्रेंड का नाम करण बलूली है जो असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। रिया कपूर ने रणबीर कपूर और कोंकणा सेन की फिल्म walk up sid में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था। -
रिया अपनी बहन सोनम के बेहद करीब हैं। दोनों की काफी अच्छी ट्यूनिंग है।
