-

हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं मराठी एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने सगाई कर ली है। अपने सगाई की खबर सोनाली ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ साझा की है। सोनाली ने अपनी सगाई की खबर के साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
-
18 मई को सोनाली का जन्मदिन था। अपने जन्मदिन पर तस्वीरें शेयर करते हुए सोनाली ने बताया कि मैंने सगाई कर ली है।
सोनाली ने लिखा कि हमने इसी साल 2 फरवरी को सगाई की थी। -
सोनाली के मंगेतर का नाम कुणाल बेनोडकर है। कुणाल भी मराठी हैं और लंदन में रहते हैं। हालांकि इस वक्त ऑफिस वालों ने उनका ट्रांसफर दुबई में किया है तो फिलहाल वहीं पर रह रहे हैं।
-
सगाई के बाद सोनाली कुणाल से मिलने दुबई गई थीं और लॉकडाउन के कारण वहीं रह गईं।
-
सोनाली अजय देवगन जैसे सुपरस्टार के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। अजय के साथ वह सिंघम रिटर्न्स में दिखी थीं।
-
सोनाली मुख्यत: मराठी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करती हैं। महाराष्ट्र में उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
-
(All Photos: Sonalee Kulkarni Instagram)