-
Sonakshi Sinha Trolled: बॉलीवुड की 'दबंग' एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा उन चंद अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया में सोनाक्षी सिन्हा की तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। सोनाक्षी आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हालांकि कई बार सोनाक्षी को अपनी तस्वीरों के लिए ट्रोल भी होना पड़ता है। एक बार फिर से ऐसा ही कुछ हुआ है। सोनाक्षी को लोग उनकी लेटेस्ट तस्वीर और उसपर दिए कैप्शन के लिए ट्रोल हो रही हैं।
-
दरअसल हुआ ये कि सोनाक्षी ने अपनी ये फोटो पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- देखो मगर प्यार से।
सोनाक्षी के बहुत से फैंस को उनका ये लुक पसंद आया लेकिन काफी लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। देखिए कैसे-कैसे कमेंट्स से सोनाक्षी को किया गया ट्रोल। -
एक शख्स ने ट्रोल करते हुए लिखा- डबल मीनिंग बातें यहां नहीं चलेंगी।
-
सोनाक्षी केबीसी में एक सवाल का जवाब ना दे पाने को लेकर ट्रोल हुई थीं। कुछ यूजर्स उसी बात पर फिर से चुटकी लेते दिखे।
-
बता दें कि सोनाक्षी केबीसी में रामायाण से जुड़े एक सवाल का जनाब नहीं दे पाई थीं।
-
कुछ यूजर्स उनके मेकअप को लेकर भी उन्हें ट्रोल करते दिखे।
-
ऐसे लोग लिख रहे हैं कि मेकअप की तो हद हो गई है।
बता दें कि सोनाक्षी ज्यादातर ट्रोल्स को इग्नोर ही करती हैं। -
हालांकि कई बार सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है।
-
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी हाल ही में सलमान खान के साथ दबंग 3 में नजर आई थीं। पिछले साल उनकी फिल्म कलंक भी रिलीज हुई थी। हालांकि कलंक फ्लॉप रही।
