-
Actresses to be married in 2023: साल 2022 में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatta), नयनतारा (Nayanthara) और हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) जैसे ना जाने कितने ही एक्टर्स ने शादी रचाई। वहीं कई एक्ट्रेसेस ऐसी रहीं जिनकी शादी को लेकर फैंस को उम्मीद थी कि इस साल हो जाएगी। हालांकि ऐसा अंदेशा है कि अगले साल ऐसे फैंस का इंतजार खत्म हो सकता है। सोशल मीडिया गॉसिप और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये एक्ट्रेसेस कभी भी अपनी शादी का ऐलान कर सकती हैं। आइए डालते हैं उन एक्ट्रेसेस पर एक नजर जिनके घर साल 2023 में शहनाई बज सकती है। (Photo: Social Media)
-
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा तलाक के बाद से अरबाज खान संग रिलेशनशिप में हैं। साल के शुरुआत में इस तरह की चर्चा जोरों पर थी कि दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि साल खत्म होने तक भी उनकी शादी नहीं हुई है। माना जा रहा है कि अगले साल दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। (Photo: Malaika Arora Instagram)
-
Shradha Kapoor: श्रद्धा कपूर पिछले लंबे समय से रोहन श्रेष्ठ संग रिलेशनशिप में हैं। 35 की हो चुकी श्रद्धा ने इस साल तो शादी नहीं की है लेकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि अगले साल वह दुल्हन बन सकती हैं। (Photos: Shradha Kapoor Instagram)
-
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने इस साल ललित मोदी संग अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। माना ये गया था कि जल्द दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि अगर सुष्मिता शादी करती हैं तो फैंस को साल बदलने का वेट करना होगा। (Photo: Sushmita Sen Instagram)
-
Nargis Fakhri: 43 साल की हो चुकी नरगिस फाखरी ब्रिटिश बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अगले साल नरगिस शादी रचा सकती हैं। (Photo: Nargis Fakhri Instagram)
-
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने इस साल जहीर इकबाल के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया था। कई बार सोशल मीडिया में इस तरह की चर्चा हुई कि दोनों शादी करने वाले है। हालांकि अगले साल दोनों की शादी के कयास लगाए जा रहे हैं। (Photo: Sonakshi Sinha Instagram)
-
Rakulpreet Singh: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2023 में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। (Photo: Rakul Preet Instagram)
