-
सोनाक्षी इन दिनों अपनी ट्रांसफोर्मिंग फिगर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते दिन उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर अपनी ट्रांसफॉर्मिंग वाली दो पिक्चर्स शेयर की हैं, जिसमें वह पहले से बिल्कुल अलग दिख रही हैं। पिछले काफी दिनों से वह खुद को एक परफेक्ट शेप में लाने की कोशिश कर रही हैं और जाकर उन्होंने अपने फिटनेस गोल को हासिल किया है। वहीं हाल ही में उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर देश के जाबांजों के साथ अपनी पिक्चर्स शेयर की थीं। साथ ही उन्होंने फैंस के समक्ष तस्वीरों और वीडियोज के जरिए जवानों के साथ रहने और उनके लाइफस्टाइल का अनुभव भी साझा किया था। दो दिन पहले ही सोनाक्षी ने भारतीय जवानों के साथ ये तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह बंदूक तानतीं दिख रही हैं। (All Pics- Sonakshi Sinha twitter)
-
सोनाक्षी ने इन जवानों के साथ खाना खाया और जो भी वह दिनचर्या में करते हैं वह सब करके यहां की लाइफ को जिया।
सोनाक्षी ने इन जवानों के साथ खाना खाया और जो भी वह दिनचर्या में करते हैं वह सब करके यहां की लाइफ को जिया। यहां पर उन्होंने जवानों की गन पर अपना हाथ आजमाया। सोनाक्षी ने तस्वीर साझा करते कैप्शन में लिखा कि उनका जवानों के साथ काफी अच्छा अनुभव रहा। ये वो लम्हे थे जिन्हें लाइफ में कभी भुलाया नहीं सकता। उन्होंने जवानों को थैंक्स कहा। -
यहां पर सोनाक्षी को जवानों के साथ वॉलीबॉल खेलने का भी मौका मिला। जवानों के साथ सोना वॉलीबॉल में अपना पूरा जोश दिखाया।
-
सोना का ट्रांसफॉर्मिंग तस्वीर। तस्वीर में सोना पहले से काफी फिट दिख रही हैं।
