बॉलीवुड एक्ट्रेस बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा का गुरुवार (2 जून) को जन्मदिन है। सोनाक्षी ने आज 29 साल पूरे कर लिए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिंहा की बेटी सोनाक्षी ने अपना करियर साल 2010 सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से शुरू किया था। पिछले छह सालों से सोनाक्षी बॉलीवुड की पहली कतार की हीरोइन्स में सामिल हैं। लेकिन यह सब इतना आसान भी नहीं था। सोनाक्षी फिल्मों में आने से पहले बतौर फैशन डिनाइनर अपना करियर बनाने की सोच रही थी। तब सोनाक्षी काफी गोल-मटोल हुआ करती थी। सोनाक्षी ने दबंग में जगह पाने के लिए करीब 30 किलो वजन घटाया था। सोनाक्षी की पहली छह में से चार फिल्में सौ करोड़ क्लब की रही हैं। इनमें दंबग, राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, दंबग 2 शामिल हैं। (pic source- social media) -
दबंग साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई उस साल सोनाक्षी को फिल्मफेयर समेत सभी बड़े बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिले थे। (pic source- social media)
-
सोनाक्षी मुंबई में आर्य विद्या मंदिर से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और श्रीमती नाथीबाई दामोदर थ्रैक्रसे महिला विश्वविद्यालय, मुंबई, महाराष्ट्र, से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त किया है। हाल ही में सोनाक्षी के एक फोटोशूट की पिक्चर। (pic source- social media)
-
सोनाक्षी ने ज्यादातर एक्शन ड्रामा फिल्में की हैं। साल 2012 में आई फिल्में 'राउडी राठौर', 'सन ऑफ सरदार' और 'दबंग 2' इनमें शामिल हैं। तीनों ही फिल्में एक्शन बेस्ड थी। इसके बाद साल 2014 में फिल्म 'हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' आई। बल्कि एक्शन ही थी। (pic source- social media)
-
एक्शन फिल्मों के बीच सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'लूटेरा' खासी चर्चित रही। समीक्षकों ने इसे खूब सराहा भी। यह साल 2013 में आई थी। इसमें सोनाक्षी ने एक ऐसी महिला का रोल निभाया था जो टीबी से पीड़ित रहती है। साथ में थे रणवीर सिंह। इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा को फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। (pic source- social media)
साल 2014 में सोनाक्षी तेवर में दिखाई दी थी लेकिन फिल्म सफल नहीं हो पाई। साल 2016 में सोनाक्षी की अब तक कोई फिल्म रीलीज नहीं हुई है। जल्द ही सोनाक्षी अकीरा और फोर्स 2 में दीखाई देंगी। pic source- social media) -
इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा पाकिस्तानी उपन्यास 'कराची, यू आर किलिंग मी' पर बन रही बॉलीवुड फिल्म में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम 'नूर' रखा गया है। (pic source- social media)
-
2014 में प्रकाशित पत्रकार-लेखक सबा इम्तियाज की कॉमेडी और क्राइम-थ्रिलर पुस्तक के केन्द्र में कराची में रहने वाली 20 साल रिपोर्टर आयशा खान की कहानी है। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और विक्रम मल्होत्रा कर रहे हैं। (pic source- social media)
-
फिल्म नूर में सोनाक्षी।
