-

भारत और पाकिस्तान में भले ही कितनी भी कड़वाहट क्यों ना हो लेकिन सरहद के दोनों तरफ प्यार के फूल भी खूब खिले। फिर चाहे वो सानिया मिर्जा और शोएब मलिक हों या फिर रीना रॉय और मोहसिन खान। ये वो नाम हैं जिन्हें सरहद पार किसी से प्यार हुआ और इन्होंने उन्ही के साथ बाकी की जिंदगी बिताने की ठान ली। वहीं कुछ और भी नाम हैं जिन्हें पड़ोसी मुल्क में प्यार तो हुआ लेकिन किसी ना किसी कारण वो उसे कोई नाम ना दे सके। All Photos: Social Media
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय मे पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान को अपना हमसफर बनाया है। शत्रुघ्न सिंन्हा से ब्रेकअप के बाद रीना रॉय ने मोहसिन से शादी कर पाकिस्तान का रुख कर लिया था।
-
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज रह चुके शोएब अख्तर का दिल इंडियन एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के लिए खूब धड़कता था।दोनों के रिलेशनशिप की खूब खबरें छपी। हालांकि कुछ समय बाद इन लोगों का ब्रेकअप हो गया।
-
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को भी पाकिस्तान में अपना प्यार मिला। उन्होंने पाक क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी रचाई है।
-
सलमान खान भी कभी पाकिस्तानी मूल की एक्ट्रेस सोमी अली के प्यार में गिरफ्तार रह चुके हैं। कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता करीब 8 साल चक चला। उसके बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं।
-
सलमान खान भी कभी पाकिस्तानी मूल की एक्ट्रेस सोमी अली के प्यार में गिरफ्तार रह चुके हैं। कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता करीब 8 साल चक चला। उसके बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं। कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।