-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नयी सरकार ने बृहस्पतिवार को शपथ ली जिसमें अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी समेत 6 अन्य महिला मंत्रियों ने शपथ ली। नयी सरकार में महिला मंत्रियों की संख्या पिछली सरकार की तुलना में कम है, हालांकि 2019 में अधिक महिला सांसद चुन कर आई हैं। मोदी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में 9 महिला मंत्री शामिल थीं जबकि 2019 की कैबिनेट में सिर्फ 6 महिलाओं को मंत्री बनाया गया है। इस साल के लोकसभा चुनावों से सुषमा स्वराज दूर रहीं। उन्होंने सेहत के कारणों का हवाला देते हुए 2019 के लोकसभा चुनावों में हिस्सा नहीं लिया था। वह बीजेपी की एक बेबाक और दिग्गम राजनेता के तौर पर जानी जाती रही हैं। उमा भारती भी इस साल चुनावी मैदान में नहीं उतरी थीं इसलिए उन्हें भी मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। सुषमा और उमा भारती के अलावा मेनका गांधी और अनुप्रिया पटेल का नाम भी मंत्रिपरिषद से नदारद रहा। इस साल के मंत्रीमंडल विस्तार में जहां दो महिलाओं के विभाग बदले गए तो वहीं 4 अन्य महिलाओं के नाम शामिल भी किए गए हैं। यहां हम मोदी कैबिनेट की महिला ब्रिगेड के बारे में ही चर्चा कर रहे हैं। आइए डालते हैं मोदी कैबिनेट की 6 महिला मिनिस्टर पर डालते हैं एक नजर। (All Pics- Facebook)
-
स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55 हजार वोटों से पराजित किया था। इस बार ईरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी की गई है।
सीतारमण पिछली सरकार में रक्षा मंत्री थी और वे राज्यसभा सदस्य हैं। इस साल उन्हें वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौपीं गई है। रक्षा मंत्रालय संभालने से पहले सीतारण 2014 में उन्होंने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार संभाला था। यह प्रभार संभालने से पहले वह सुषमा स्वराज के बाद पार्टी की दूसरी महिला प्रवक्ता रहीं। -
यूपी के फतेहपुर से सांसद सध्वी निरंजन ज्योति ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। ज्योति बेहद गरीब परिवार से आती हैं।
-
छत्तीसगढ़ के सरगुजा से निर्वाचित हुईं रेणुका सिंह सरूता ने कांग्रेस के कद्दावर नेता खेलसाय सिंह को 1 लाख 57 हजार वोटों से हराया। रेणुका आदिवासी मामलों की राज्यमंत्री बन गई हैं।
-
पश्चिम बंगाल के रायगंज से सांसद देवश्री चौधरी को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। इस बार देवश्री को महिला एवं बाल कल्याण का राज्य मंत्रालय सौंपा गया है।
-
इस बार महिला मंत्रियों में बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर को जगह मिली है। हरसिमरत कौर बादल अकाली दल से बठिंडा का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्हें इस बार खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।