-

Siddharth Shukla Death: 2 सितंबर को मशहूर टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। सिद्धार्थ 40 साल के थे। उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। सिद्धार्थ शुक्ला कलर्स टीवी (Colors TV) के चर्चित शो बिग बॉस (Bigg Boss) के विनर भी रह चुके थे। वह इस शो के सीजन 13 में प्रतिभागी थे। सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा बिग बॉस के और भी कई प्रतिभागी रहे जो अकस्मात मृत्यु के शिकार हो चुके हैं। आइए डालते हैं ऐसे ही चंद नामों पर एक नजर:
-
सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कलर्स टीवी के शो बालिका वधू में नजर आ चुकीं प्रत्यूषा बनर्जी बिग बॉस सीजन 7 में कंटेस्टेंट थीं। 1 अप्रैल 2016 को प्रत्यूषा ने सुसाइड कर लिया था। प्रत्यूषा मात्र 24 साल की थीं। -
खुद को स्वामी बताने वाले ओम बिग बॉस सीजन 10 में अपने कारनामों के कारण काफी चर्चा में रहे थे। फरवरी 2021 में पैरालिसिस से पीड़ित होने के कारण उनका निधन हो गया। -
मशहूर मलयाली सिंगर सोमदास चित्तनूर भी बिग बॉस में नजर आ चुके थे। 31 जनवरी 2021 को कोरोना संक्रमण से उनकी जान चली गई। सोमदास 42 साल के थे। -
कन्नड़ एक्ट्रेस जयश्री रमैया बिग बॉस कन्नड़ की प्रतिमा थीं। 26 जनवरी 2021 को जयश्री ने सुसाइड कर लिया था। वह लंबे समय से डिप्रेशन की शिकार थीं। वह 29 साल की थीं। -
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला के अकस्मात निधन से उनके करीबी और फैंस शॉक्ड हैं। सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में 1980 में हुआ था। उन्होंने मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। 2005 में उन्होंने वर्ल्ड बेस्ट मॉडल का खिताब भी जीता था। बाद में वो टेलीविजन सीरियल्स में नजर आने लगे थे।
-
Photos: Social Media