-

Shrimaan Shrimati: रामायण और महाभारत (Mahabharat) के अलावा दूरदर्शन पर 80-90 के दशक के तमाम हिट सीरियल्स का दोबारा प्रसारण कर रहा है। इसी कड़ी में 1994 में आए टीवी सीरियल 'श्रीमान श्रीमती' का भी प्रसारण हो रहा है। इस सीरियल में मुख्य भूमिका में थे रीमा लागू, राकेश बेदी और जतिन कनकिया (Jatin Kanakia)। जतिन ने सीरियल के मुख्य पात्र केशू यानी केशव कुलकर्णी का किरदार निभाया था।
-
जतिन कनकिया ने श्रीमान श्रीमती से ही अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इस सीरियल ने उन्हें खूब शोहरत दिलाई।
-
श्रीमान श्रीमती में जतिन ने ऐसा हुनर दिखाया कि उनके पास काम की कतार लग गई। उन्हें तमाम टीवी शोज और फिल्मों के ऑफर आने लगे।
-
देखते ही देखते जतिन कनकिया मनोरंजन जगत का एक मशहूर नाम बन गए। हालांकि भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
-
महज 46 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन पैंक्रियाटिक कैंसर के कारण हुआ था।
-
1994 में डेब्यू और 1999 में मौत, महज 5 सालों में ही जतिन ने अथाह नाम, दौलत शोहरत और फैंस कमा लिए थे।
-
जतिन कनकिया की बेहद कम उम्र में इतनी दर्दनाक मौत ने उनके फैंस को बुरी तरह प्रभावित किया था। श्रीमान श्रीमती सीरियल का नाम लेते ही आज भी सबसे पहले 'केशू' का चेहरा ही फैंस को दिखता है। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/know-all-about-ravish-kumar-humourous-copy-shivankit-singh-parihar-aka-raja-rabish-kumar-of-youtube/1403159/">'राजा रबीश कुमार' बन जीता लोगों का दिल, शिवांकित ने यूं तय किया स्ट्रगल से स्टारडम तक का सफर</a>