-

Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी छोटे पर्दे की चर्चित एक्ट्रेस हैं। मोहसिन खान (Mohsin Khan) के साथ वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नजर आई थीं। हालांकि इस सीरियल से पहले भी वह काम कर चुकी थीं। शिवांगी जोशी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनके रिश्तेदारों ने उनकी मां से बात करना बंद कर दिया था।
-
शिवांगी जोशी मूल रूप से देहरादून की रहने वाली हैं।
-
इंटर की पढ़ाई के बाद शिवांगी को उनकी मां एक्ट्रेस बनाने मुंबई लेती गईं।
-
शिवांगी को एक्ट्रेस बनाने के फैसले के चलते उनकी मां को अपने ही लोगों के ताने सुनने पड़े।
-
शिवांगी ने बताया कि तब हमारे अपने रिश्तेदार ही ये कहते थे कि बेटी को मुंबई ले जा रही है डॉक्टर इंजीनियर की जगह एक्ट्रेस बनाने। Also Read- UP Election Results 2022 Live: यूपी के शुरुआती रुझानों में बीजेपी 240+, UK में 43 सीटों पर आगे
-
शिवांगी जोशी के मुताबिक परिवार के ही कई लोगों ने उनकी मां से बात करना भी बंद कर दिया था।
-
शिवांगी कहती हैं कि उनकी मां ने लोगों की बातों के दरकिनार किया और बेटी के साथ मुंबई सेटल हो गईं।
-
बकौल शिवांगी उन्होंने और उनकी मां दोनों ने साथ-साथ स्ट्रगल किया और वह आज अपनी मां की बदौलत इस मुकाम पर हैं। Also Read- UP Uttarakhand Election Results 2022 Live: यूपी में भाजपा को रुझानों में बहुमत, केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट में कहा- ‘नई हवा है..सपा सफ़ा है’
-
शिवांगी जोशी का कहना है कि पहले जो लोग मां को ताना मारा करते थे अब उनमें से ही कई लोग अपने बच्चों को एक्टर बनाने के लिए मुझसे पैरवी चाहते हैं।
-
Photos: Social Media