-
समय कभी एक सा नहीं रहता। आज आप बहुत बिजी हैं तो हो सकता है कि कल आपके पास टाइम ही टाइम हो। एक्टर्स की लाइफ में ये चीजें काफी तकलीफदेह होती हैं। कई टीवी एक्टर्स हैं जो कभी लीड रोल निभाते थे और दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर थे। आज आलम ये है कि इनके पास कोई सीरियल नहीं है। आइए डालते हैं एक नजर:
-
Divyanka Tripathi: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने कई सीरियल्स में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। एक वक्त टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में शुमार दिव्यांका इन दिनों खाली हैं। उनके पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है।
-
Rashami Desai: उतरन जैसे हिट शो की लीड एक्ट्रेस रश्मी देसाई के पास भी फिलहाल कोई काम नहीं है। वह नागिन 6 में छोटे रोल में दिखी थीं लेकिन अभी बेरोजगार हैं।
-
Pearl V Puri: पर्ल वी पुरी टीवी की दुनिया के सुपरस्टार थे। वह नागिन और बेपनाह प्यार जैसे सीरियल्स में लीड रोल प्ले करते थे। आज उनके पास कोई काम नहीं है। पर्ल टीवी इंडस्ट्री से लगभग गायब हो चुके हैं।
-
Shivangi Joshi: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी के पास भी कोई नया प्रोजेक्ट नहीं है। वह आखिरी बार इस साल खतरों के खिलाड़ी में दिखी थीं।
-
Karan Singh Grover: करण सिंह ग्रोवर भी इन दिनों बेरोजगार हैं। वह लास्ट टाइम कसौटी जिंदगी के 2 में दिखे थे।
-
एक्टर करण पटेल के पास भी कोई टीवी सीरियल नहीं है।
-
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लीड एक्टर मोहसिन खान भी बेरोजगार हैं। (Photos: Social Media)
