-

बाल ठाकरे ने 19 जून 1966 को शिवसेना की स्थापना की थी। उन्होंने महाराष्ट्र के स्थानीय लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने को पार्टी बनाई थी। पार्टी बनाने के लिए उन्होंने भूमिपुत्र का नारा दिया। (Express Photo)
-
गठन के समय बाल ठाकरे ने नारा दिया था, ''अंशी टके समाजकरण, वीस टके राजकरण।'' यानि 80 प्रतिशत समाज सेवा और 20 प्रतिशत राजनीति। लेकिन कुछ ही साल में यह नारा हकीकत से दूर हो गया। (Express Photo)
-
1970 के शुरुआती दिनों में पार्टी को काफी लोकप्रियता मिली। इस दौरान दूसरे राज्यों विशेष रूप से दक्षिण भारतीय लोगों पर महाराष्ट्र में काफी हमले हुए। (Express Photo)
-
शिवसेना में अध्यक्ष के बजाय प्रमुख का पद होता है। बाल ठाकरे इस पद पर रहे। उनके निधन के बाद उद्धव ठाकरे शिवसेना के सबसे बड़े नेता हैं। हालांकि उन्होंने शिवसेना प्रमुख का पद लेने से इनकार कर दिया। (Express Photo)
-
मियांदाद ने कहा था कि बाला साहब क्रिकेट को बहुत पसंद करते हैं और शारजाह में उनके परफॉर्मेंस से काफी खुश थे। (Express Photo)
-
शिवसेना का मुख्य गढ़ मुंबई और कोंकण तटीय क्षेत्र है। हालांकि 2014 के चुनावों में उसे मुंबई में हार मिली। हालांकि उसने पहली बार महाराष्ट्र के अंदरूनी इलाकों में जगह बनाई (Express Photo)
-
शिवसेना ने पहला चुनाव 1971 में लड़ा था लेकिन उसका एक भी उम्मीदवार नहीं जीता। 1989 के लोकसभा चुनाव में पहली बार शिवसेना का पहला सांसद चुना गया। महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव पहली बार 1990 में लड़ा और 52 विधायक चुने गए। (Express Photo)
-
शिवसेना की युवा विंग भी है। इसे युवा सेना कहा जाता है। इसके मुखिया बाल ठाकरे के पोते और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे हैं। वहीं भारतीय विद्यार्थी सेना उसकी छात्र इकाई है। (Express Photo)
1970 के बाद शिवसेना का भूमिपुत्र का दांव कमजोर होने लगा। इस पर पार्टी ने हिंदुत्व के मुद्दे पर आगे बढ़ना शुरू किया। पार्टी ने भाजपा के साथ 1989 में गठबंधन किया जो कि आज तक जारी है। हालांकि 2014 में विधानसभा में दोनों दल अलग हो गए थे। (Express Photo) -
पार्टी के पास लोकसभा में 18 और राज्य सभा में तीन सांसद है। शिवसेना के दो नेता मनोहर जोशी और नारायण राणे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। वहीं मनोहर जोशी, आनंदराव अदसूल और अनंत गीते, ये तीन नेता केंद्र में मंत्री रहे हैं। (Express Photo)
-
2005 में नारायण राणे के निष्कासन के बाद पार्टी में फूट पड़ गई। बाल ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे ने पार्टी छोड़ दी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नाम से नया दल बनाया। मनसे अब भी भूमिपुत्र के कांसेप्ट पर चलती है। (Express Photo)
-
1996 में शिवसेना ने भारत में माइकल जैकसन का पहला और इकलौता कंसर्ट आयोजित कराया। हालांकि 2005 में शिवसेना ने भारत और पाकिस्तान के मैच का विरोध करते हुए पिच खोद दी थी।
-
शिवसेना का मुख्यालय दादर में है। इसे सेना भवन कहा जाता है। 1976 से यही शिवसेना का मुख्यालय है।
-
2010 में शिवसेना के नाम एक दिन में सबसे ज्यादा ब्लड इकट्ठा करने के लिए गिनीज बुक में दर्ज किया गया। इसके तहत 24 हजार बोतल ब्लड जमा किया गया। (Express Photo)