-
25 दिसंबर को क्रिसमस फेस्टिवल के चलते जहां तमाम बॉलीवुड सेलेब्स पार्टी करते देखे गए तो वहीं कई गिरजाघरों में प्रार्थना करने पहुंचे। हर किसी ने अपने-अपने अंदाज में इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा ने घर पर पार्टी रखकर क्रिसमस का त्योहार मनाया तो सलमान अपने दोनों भाईयों सोहेल और अरबाज संग डीजे पर नाचते हुए दिखे। वहीं शिल्पा शेट्टी ने इस खास दिन के उपलक्ष्य में अपने पति और दोस्तों के लिए घर पर एक डेलीसियस डिश बनाई। 25 दिसंबर को सेलिब्रेट करने के लिए शिल्पा ने 10 किलो के टर्की को पकाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। बता दें कि टर्की एक तरह का पक्षी होता है जो आकार में आम पक्षियों से बड़ा होता है। शिल्पा शेट्टी ने 10 किलो का टर्की मीट घर पर पकाया और दोस्तों के इसका टेस्ट लेने के लिए सोशल मीडिया पर इनवाइट किया। (All Pics- Instagram)
-
इस खास डिश को बनाने में शिल्पा को 7 घंटे लगे। क्रिसमस के एक दिन पहले से ही शिल्पा ने इसे पकाने की तैयारी शुरु कर दी थी। हालांकि इसे बनाने में उनके पति राज कुंद्रा ने भी काफी हेल्प की।
टर्की रोस्ट में शिल्पा ने तमाम तरह की चीजों का प्रयोग किया। शिल्पा के तस्वीर पोस्ट करने के बाद पति राज कुंद्रा ने कमेंट किया…Well Done the Molten lava cake was Yummmm। इससे जाहिर होता है कि शिल्पा के द्वारा बनाई गई रेसिपी उनके पति के बेहद पसंद आई। -
क्रिसमस के दिन शिल्पा ने इसे पूरी तरह तैयार कर तस्वीरें फैंस के साथ साझा कीं। तस्वीर में उनका बेटा वियान राज कुंद्रा डिश को सर्व करने के लिए काफी एक्साइडेट दिख रहा है। शिल्पा ने यह डिश अपने लंदन वाले घर में पकाई है।
-
सोशल मीडिया से इस तस्वीर को शेयर फैंस को क्रिसमस की बधाई दी थी।
