-
कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो ना सिर्फ अपनी अदाकारी बल्कि अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहीं। इनमें से कुछ एक्ट्रेसेस अपने पति के कारण भी चर्चा में रहीं। आइए डालते हैं नजर उन एक्ट्रेसेस पर जिनके पति पुलिस केस या किसी और गंभीर मामले में फंस चुके हैं। तब ये एक्ट्रेसेस चट्टान की तरह अपने पति संग खड़ी रही थीं:
-
कुछ समय पहले शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्न फिल्मों के कारोबार के आरोप में फंसे थे। उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। तब लोगों ने ना सिर्फ राज को बल्कि शिल्पा को भी खूब ट्रोल किया। लेकिन ऐसे बुरे वक्त में शिल्पा पूरी मजबूती से पति संग खड़ी दिखी थीं।
-
एक्ट्रेस जरीना वहाब आदित्य पंचोली की पत्नी हैं। आदित्य पंचोली पर कई बार गंभीर आरोप लगे। पुलिस कंप्लेंट भी हुई। लेकिन हर बार जरीना ने मजबूती के साथ उनका साथ दिया। -
एक्ट्रेस भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी साल 2019 में हाई प्रोफाइल रैकेट से संबंध रखने के चक्कर में जेल गए थे। तब भी भाग्यश्री ने अपने पति का भरपूर साथ दिया था। -
रितिक रोशन पर कंगना रनौत ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन रितिक की पूर्व पत्नी ने हमेशा उनपर विश्वास जताया और समर्थन में खड़ी रहीं।
-
टीवी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा के पति महाअक्षय पर एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया था। उस बुरे वक्त में मदालसा पूरी ताकत के साथ महाअक्षय के साथ खड़ी थीं।
-
शक्ति कपूर का नाम कास्टिंग काउच मामले में आया था। उनका एक स्टिंग ऑपरेशन भी वायरल हुआ था। तब शक्ति कपूर को लोग असल जिंदगी का विलेन मानने लगे थे लेकिन उनकी पत्नी को अपने पति पर पूरा विश्वास था जिस कारण वह उनके साथ डट कर खड़ी रही थीं। (All Photos: Social Media)
