-
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) शादी के 11 साल बाद दोबारा मां बनी हैं। हालांकि 44 साल की शिल्पा के घर इस बार सरोगेसी से बेटी ने जन्म लिया है। शिल्पा शेट्टी ने बेटी की फोटो संग खुशखबरी शेयर कर अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया। बता दें कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स ऐसे हैं जिनके पैरेंट बनने के बाद ही लोगों को इसकी जानकारी मिली। इस फेहरिस्त में शाहरुख से आमिर खान जैसे स्टार्स का नाम भी शामिल है।
-
Amir Khan: आमिर और किरण राव के घर 5 दिसंबर 2011 को बेटे आजाद का जन्म हुआ। इस तारीख से पहले किसी को खबर नहीं थी कि आमिर पिता बनने वाले हैं। आजाद का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था।
-
Shahrukh Khan: शाहरुख और गौरी की तीसरी संतान का नाम अबराम है। अबराम का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। किंग खान ने अबराम के जन्म की खुशखबरी शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया था।
-
Farah Khan: फराह खान के घर एक साथ तीन बच्चों का जन्म हुआ था। तीनों सरोगेसी के जरिए हुए।
-
Sohail Khan: सोहेल खान और सीमा खान भी सरोगेसी के माध्यम से ही अपने दूसरे बेटे योहान के पैरेंट्स बने थे।
-
Karan Johar: करण जौहर ने फरवरी 2017 में खुशखबरी शेयर की कि वह पापा बन गए हैं। करण को सरोगेसी से दो बच्चे यश और रूही हैं।
-
Sunny Leone: सनी लियोनी ने भी अपने जुड़वा बच्चों की फोटो शेयर कर फैंस को बताया था कि वो और डेनियल सरोगेसी से पैरेंट्स बन गए हैं। सनी ने इसके बाद एक बेटी को गोद भी लिया है।
-
Lisa Ray: कैंसर को मात दे चुकीं लीजा रे ने भी सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों को जन्म दिए हैं।
-
Tushar Kapoor: तुषार कपूर बिना शादी के एक बेटे के पिता हैं। तुषार ने 2016 में बेटे के जन्म की खुशखबरी दे फैंस को हैरान कर दिया था।
