-

Shashi Kapoor suicide threats : बॉलीवुड एक्टर पृथ्वी राज कपूर के बेटे राज कपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि कपूर थे। शशि कपूर सबके चहेते हुआ करते थे, लेकिन एक समय ऐसा था जब उनकी मां उन्हें इस दुनिया में लाना नहीं चाहती थीं, लेकिन शशि कपूर का जन्म हो गया। शशि कपूर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुद जिक्र किया था कि वह अपने परिवार को डराने के लिए एक बार सुसाइड करने की धमकी तक दे दिए थे। (Photo: Social Media)
-
शशि कपूर ने प्रिय वारियर को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां शशि को भी चिढ़ाया करती थीं कि वे उन्हें दुनिया में लाना नहीं चाहती थीं. शशि बचपन में इन बातों को लेकर चिढ़ते थे। लेकिन बाद में वह समझ गये कि सभी मस्ती करते हैं। (Photo: Social Media)
-
शशि कपूर को उनके भाई शम्मी कपूर बहुत मानते थे और इस बात का जिक्र करते हुए शशि कपूर ने बताया था कि शम्मी कपूर उनके लिए महंगे तोहफे लाते थे। (Photo: Social Media)
-
अपने स्कूल के बारे में उन्होंने बताया था कि उनके परिवार ने उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेज दिया था और शशि वहां नहीं रहना चाहते थे। (Photo: Social Media)
-
शशि कपूर अपने भाई शम्मी को वहां से चिट्ठी लिखते थे कि वह बोर्डिंग में नहीं रह पाएंगे।एक बार शशि ने बोर्डिंग से निकलने के लिए परिवार वालों को सुसाइड तक की धमकी दे दिए थे और कहा था कि यहां खाना तक अच्छा नहीं मिलता। (Photo: Social Media)
-
शशि ने बताया था कि ये बात शम्मी कपूर को बहुत खल गई और वे शशि को बोर्डिंग स्कूल से घर ले आए थे। शम्मी ने कहा था कि खाना तो अच्छा मिलना ही चाहिए। (Photo: Social Media)