-
शम्मी कपूर का असली नाम शमशेर राज कपूर था।
-
शम्मी कपूर ने बचपन का काफी हिस्सा कोलकाता में बिताया था।
-
शम्मी कपूर ने पहली बार बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम किया था।

बतौर जूनियर आर्टिस्ट शुरुआत करने वाले शम्मी की पहली कमाई 150 रुपए थी। -
शम्मी ने अपने पिता पृथ्वी राड कपूर की थिएटर कंपनी में भी चार साल काम किया था।
-
बॉलीवुड में शम्मी की शुरुआत फिल्म जीवन ज्योति से हुई। साल 1953 में आई इस फिल्म में शम्मी के साथ एक्ट्रेस चांद उस्समानी ने काम किया था।
-
शम्मी कपूर और अमिताभ बच्चन अच्छे दोस्त थे। शम्मी ने अमिताभ की फिल्म सिलसिला के गाने नीला आसमान का अंतरा लिखा था। इस गाने की धुन दोनों से साथ मिलकर बनाई थी।
-
शम्मी कपूर एक बेहतरीन स्विमर थे। बदतमीज फिल्म में स्विमिंग पूल वाले सीन के लिए डाइव लगाते हुए शम्मी की दो पसलियां टूट गई थीं।

शम्मी कपूर का नाम एक बार उनकी कोस्टार मुमताज से भी जुड़ा था। यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला था। -
शम्मी कपूर इंटरनेट के बड़े शौकीन थे। वह उन एक्टर्स में से एक एक थे जिन्होंने पहले इंटरनेट इस्तेमाल करना शुरू किया था।