
करण जौहर फिल्म ए दिल है मुश्किल के साथ बतौर डायरेक्टर एक बार फिर वापसी करने वाले हैं। आखिरी बार उन्होंने 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर बनाई थी। उस फिल्म में करण ने सभी न्यू कमर्स को लॉन्च किया था जो आज इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा बन गए हैं। वहीं इस फिल्म में एक बार फिर करण की स्टार कास्ट सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री है तो वहीं दूसरी तरफ फवाद खान के इंटेंस लुक। फिल्म के ट्रेलर ने फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बहुत बढ़ा दी है। 
फिल्म के ट्रेलर ने इसे सुर्खियों में ला दिया है। ट्रेलर में रणबीर अनुष्का और ऐश्वर्या दोनों से रोमांस करते दिख रहे हैं। रणबीर और अनुष्का इस फिल्म में दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों बॉम्बे वेल्वेट में साथ नजर आए थे। 
करण जौहर के मुताबिक यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होगी। करण इसे एक मैच्योर फिल्म बता रहे हैं। 
ऐ दिल है मुश्किल दिवाली पर रिलीज हो रही है। यह बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की शिवाय से टक्कर लेगी। -
रणबीर इस फिल्म में एक म्यूजीशियन के रोल में हैं। उनके कैरेक्टर का नाम अयान है। वहीं अनुष्का के कैरेक्टर का नाम अलीजेह और एश्वर्या का नाम सबा तैलियार खान है।
-
फिल्म मेकर्स ने रणबीर और अनुष्का की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

करण जौहर ने फिल्म की पहली तस्वीर मई में शेयर की थी। -
यह फिल्म इमोशन्स और प्यार से भरपूर होगी। फिल्म के टाइटल ट्रैक में ऐशवर्या, रणबीर और अनुष्का का लव एंगल दिखाया गया है।
-
फिल्म मेकर्स ने एक तस्वीर और जारी की है। इसमें फिल्म चांदनी से ऋषि कपूर-श्रीदेवी के एक पोज में रणबीर और अनुषका की एक तस्वीर शेयर की थी।

लंदन में शूटिंग के दौरान रणबीर और अनुष्का ने कई तस्वीरें शेयर की थीं। 
करण जौहर ने ये भी कन्फर्म किया है कि इस फिल्म में उनके खास दोस्त शाहरुख खान कैमियो करते नजर आएंगे। खबर है कि फिल्म में वह ऐश्वर्या के पति के रोल में नजर आएंगे। 
करण जौहर की इस फिल्म का इंतजार फवाद फैन्स को भी है। जिंदगी चैनल पर आने वाले शो से फवाद ने भारत में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली है। उनके फैन्स अपने फेवरेट स्टार को देखने के लिए यह फिल्म जरूर देखने जा सकते हैं।