-
Upcoming Bollywood Movies in 2023: बॉलीवुड के लिए साल 2022 कुछ खास नहीं रहा। इस साल आमिर खान (Aamir Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अजय देवगन (Ajay Devgan) जैसे कई बड़े स्टार्स की फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप हुईं। साल 2023 में भी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में मेकर्स के सैकड़ों करोड़ दांव पर लगे हैं। आइए डालते हैं नए साल के फर्स्ट हाफ में रिलीज होने वाली कुछ चर्चित फिल्मों पर एक नजर:
-
25 जनवरी को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान रिलीज होगी. फिल्म अभी से विवादों में है। लोग इसके बायकॉट की मांग कर रहे हैं। शाहरुख करीब 4 साल बाद किसी फिल्म में नजर आएंगे। बॉलीवुड, शाहरुख और फिल्म के प्रोड्यूसर्स को इस मूवी से बहुत अपेक्षाएं हैं। (Photo: Screen Grab)
-
नए साल में ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 रिलीज होगी। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म के पहले दोनों भाग सुपरहिट रहे थे। (Photo: Screen Grab)
-
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पहली बार फिल्मी पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में साथ दिखेंगे। यह फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होगी। (Photo: Screen Grab)
-
कृति सेनन और प्रभास की फिल्म आदिपुरुष नए साल के जनवरी महीने में आएगी। फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ का है। इस फिल्म से मेकर्स को बहुत उम्मीदें हैं। (Photo: Screen Grab)
-
2 जून 2023 को शाहरुख की फिल्म जवान भी रिलीज होगी। फिल्म में साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा भी हैं। (Photo: Screen Grab)
-
अगले साल के शुरुआती छह महीने में रिलीज होने वाली चर्चित फिल्मों में कार्तिक आर्यन की शहजादा भी शामिल है। (Photo: Screen Grab)