-

शाहरुख ने फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष किया और आज वो उसके बादशाह बन गए हैं। उन्हें बॉलीवुड में 25 साल हो गए हैं। अपने इस सफर के दौरान एक्टर ने बहुत सी मेमोरेबल फिल्में हमें दी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख को यहां तक पहुंचने में कितनी सारी अड़चनों और दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाहरुख को कई बार वो फिल्में ऑफर की गईं जिन्हें अन्य एक्टर्स ने रिजेक्ट कर दिया था। बावजूद इसके शाहरुख ने उन फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर जान डाल दी और आज वह बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं। तो आइए आपको बताते हैं उन्हीं फिल्मों के बारे में जिन्हें शाहरुख ने दूसरे एक्टर्स के रिजेक्ट करने के बाद एक्सेप्ट किया था।
-
दीवाना वो पहली फिल्म जिसके जरिए शाहरुख ने सिल्वर स्क्रीन पर एंट्री ली थी यह फिल्म पहले नागार्जुन को ऑफर की गई थी। लेकिन नागार्जुन अपने बिजी शेड्यूल की वजह से इस फिल्म के लिए डेट्स नहीं दे पाए और फिल्म से आउट हो गए। नागार्जुन के बाहर होने के बाद यह फिल्म अरमान कोहली को ऑफर हुई। लेकिन बात वहां भी नहीं बनी। इसके बाद फिल्म मेकर्स को शाहरुख का नाम याद आया और उनसे बात की गई।
-
फिल्म बाजीगर जिसने शाहरुख को पहचान दिलाई वो असल में पहले सलमान खान के साथ बनाई जा रही थी। लेकिन कुछ वजहों के चलते सलमान फिल्म से अलग हो गए और फिल्म शाहरुख के खाते में आ गई।
-
शाहरुख की फिल्म दिल आशना है आपको याद हो ना हो लेकिन इससे जुड़ी एक मजेदार बात आपको बता ही देते हैं। दरअसल हेमा इस फिल्म में हीरो के रोल के लिए शाहरुख को नहीं लेना चाहती थीं। उन्हें शाहरुख का हेयर स्टाइल से चिढ़ होती थी। वो इस रोल के लिए सैफ अली खान को लेना चाहती थीं। लेकिन सैफ कहीं और शूट कर रहे थे। इसके बाद फिल्म में शाहरुख की एंट्री हुई।
-
उनकी दूसरी हिट फिल्म डर भी आमिर को लेकर बनाई जा रही थी। लेकिन आमिर के रिजेक्ट करने के बाद फिल्म में शाहरुख खान को मौका मिल गया। इस तरह कहा जा सकता है कि दूसरों की रिजेक्टेड फिल्मों ने शाहरुख को बादशाह बनने में खूब मदद की।
-
शाहरुख आज इंडस्ट्री के सबसे कामयाब नामों में से एक हैं और जल्द ही वह बड़े पर्दे पर दूसरी बार अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म जब हैरी मेट सेजले से वापसी करेंगे। इससे पहले वह फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में अनुष्का के साथ नजर आए थे। (Image Source: Instagram)