-

साल 2015 में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे। फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर हों या फिर क्रिकेट रोहित शर्मा। शाहिद ने जहां दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से ब्याह रचाया तो वहीं रोहित ने रितिका संग सात फेरे लिए।
-
अपने समय में बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता और वर्तमान में भाजपा सासंद शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे की शादी 18 जनवरी 2015 को एनआरआइ रुणा अग्रवाल से हुई। इस मौके पर अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी सहित कई बड़ी हस्तियां पहंचीं।
-
फिल्म अभिनेता कुणाल खेमु और अभिनेत्री सोहा अली खान 25 जनवरी को एक-दूजे के हुए। लंबे समय से ये ये एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सोहा अली खान अभिनेता सैफ अली खान की बहन हैं।
-
संजय हिन्दुजा की शादी 12 फरवरी को डिजाइनर अनु महतानी से उदयपुर में हुई। पॉप सिंगर जेनिफर लोपेज की परफॉर्मेंस ने इस शादी में चार-चांद लगाया।
-
टी-सिरीज के मालिक भूषण कुमार की बहन तुलसी की शादी भी इस बार चर्चा में रही। तुलसी की शादी हितेश रालहान से 22 फरवरी को हुई।
-
भारतीय टीम के खब्बु बल्लेबाज सुरेश रैना भी इस बार विवाह बंधन में बंध गए। उन्होंने प्रियंका चौधरी से शादी की। इसके गवाह बने विरेंद्र सहवाग, ड्वेन ब्रावो, मोहित शर्मा। जबकि बॉलीवुड से अनुपम खेर और जरीन खान भी मौजूद रहे।
-
दक्षिण भारत के अभिनेता मंचु मनोज ने भी इसी साल 20 मई को अपनी गर्लफ्रेंड प्रणती रेड्डी से शादी की। सुपरस्टार रजनीकांत भी उनकी शादी में शरीक हुए।
-
कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ने की अफवाहों के बाद आखिरकार बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने 7 जुलाई 2015 को दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से विवाह रचाया।
-
लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे क्रिकेटर हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा भी इस साल एक-दूजे के हो गए। उन्होंने 29 अक्तूबर को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की।
-
20 नवंबर को डिजाइनर मसाबा भी अपने दोस्त शाहिद की तरह विवाह बंधन में बंधे। मसाबा ने फैंटम फिल्म्स की सह-मालिक मधु मानतेना से ब्याह रचाया।
-
सुरेश रैना और हरभजन के बाद रोहित शर्मा ऐसे तीसरे क्रिकेटर रहे जिन्होंने शादी की। रोहित ने रितिका साजदेह संग सात फेरे लिए। उनके इस विवाह समारोह के गवाह बने सचिन तेंदुलकर, धोनी और युवराज।