-

आपने खूबसूरती या ब्यूटी कॉन्टेस्ट आदि में बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम ही देखे होंगे, लेकिन कई ऐसे ट्रांसजेंडर भी है जिनकी खूबसूरती कई हसीनाओं को भी मात देती है और इन ट्रांसजेंडर में से एक है बिशेष हुईरेम। बिशेष अपनी खूबसूरती के लिए भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जानी जाती है।
-
हुईरेम ने 2016 में थाइलैंड आयोजित हुए मिस इंटरनेशनल क्वीन के कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था। इस कॉन्टेस्ट में 28 साल की हुईरेम के अलावा बाकी देशों के 54 और ट्रांसजेंडर आए थे।
-
हुईरेम मणिपुर की शुमंग लीला में हिस्सा लेकर मशहूर हुई हैं। उसमें महिलाओं के रोल पुरुष करते हैं।
-
फैशन में ग्रेजुएट हुईरेम मणिपुर फिल्मों में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले कलाकारों में से एक है।
-
हाल ही में मशहूर ट्रांसजेंडर हुईरेम ने मणिपुर के एक पूर्व मंत्री पर मारपीट का आरोप लगाया था। हुईरेम ने प्रदेश के तत्कालीन ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री पर आरोप लगाया था।
-
हुईरेम का मंत्री का झगड़ा गाड़ियों के काफिले को लेकर हुआ था और हुईरेम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मंत्री पर आरोप लगाया था।