-

SSC CGL Admit Card: स्टाफ सलेक्शन कमीशन कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) टियर 1 एग्जाम 27 अगस्त को आयोजित करवा सकता है। एसएससी ने सीजीएल एग्जाम के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। काफी संख्या में उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था। आवेदन करने के बाद से उम्मीदवार पहले चरण के एग्जाम का इंतजार कर रहे थे। कमीशन जल्द ही सीजीएल टियर 1 एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी करने वाला है।
-
SSC CGL Admit Card: ए़डमिट कार्ड एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.ssc.nic.in पर जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को एसएससी की वेबसाइट पर जाना होगा। एसएससी सीजीएल लेवल-1 के एडमिट कार्ड जोन के हिसाब से जारी करेगा।
-
SSC CGL Admit Card: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड- सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.ssc.nic.in पर जाएं। वहां पर दिए गए न्यूज एंड अपडेट सेक्शन में जाए। सेक्शन में जाने के बाद SCC CGL Admit Card 2016 लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी। इसके बाद आपका एडमिट कार्ड आपके सामने स्क्रीन पर होगा। अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।
-
SSC CGL Admit Card: एडमिट कार्ड को प्रिंट करने के बाद उसमें दी गई जानकारी को अच्छे से पढ़ लें। कई बार एडमिट कार्ड में जानकारी गलत भी प्रकाशित हो जाती है। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखना होगा कि एग्जाम के वक्त एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी है। एडमिट कार्ड के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी।
-
SSC CGL Admit Card: स्टाफ सलेक्शन कमीशन हर साल दो बार कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम आयोजित करवाता है। इस एग्जाम के जरिए एसएससी केंद्र सरकार के विभागों के लिए दूसरी ग्रेड के कर्मचारियों की भर्ती करता है। इसके अलावा कमीशन के पास केंद्र सरकार के विभाग के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति करने की भी जिम्मेदारी है।