-
भगवान शिव की आराधना का विशेष समय सावन के पवित्र महीने को माना जाता है। इस दौरान की गई पूजा, व्रत और विशेष उपाय न केवल आध्यात्मिक लाभ बल्कि कई सारी समस्याओं से छुटाकारा पाया जा सकता है। (Photo: PTI) सावन में गंगाजल से जुड़ी कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
-
विवाह में देरी, मानसिक अशांति से लेकर धन-संपत्ति की कमी तक के लिए कुछ प्रभावशाली उपाय हैं जिन्हें सावन के महीने में करने से विशेष लाभ मिल सकता है। (Photo: PTI)
-
1- सावन के महीने में नियमित 11 व 21 बेलपत्रों पर चंदन से ॐ नमः शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं उपासक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। (Photo: PTI)
-
2- पति-पत्नी के लिए सावन का महीने बेहद ही खास होता है। मान्यताओं के अनुसार इस महीने में पति-पत्नी को एक साथ पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में आने वाली सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और साथ ही पति-पत्नी के बीच बिगड़े संबंध भी मधुर हो सकते हैं। (Photo: PTI) देश में कहां-कहां हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग? जानिए पौराणिक मान्यता
-
3- जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है उन्हें सावन के महीने में सोमवार के दिन भगवान शंकर के शिवलिंग को अनार के रस से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से धन की कमी दूर हो सकती है। (Photo: PTI)
-
4- सावन में भगवान शिव और माता पार्वती को केसर से बनी खीर का भोग लगाने की भी मान्यता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से जीवन में धन की कमी नहीं होती है। (Photo: PTI)
-
5- सावन के महीने में रोज सुबह घर में गोमूत्र का छिड़काव कर धूप जलाने का भी विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। (Photo: PTI) शिव के इन 6 आध्यात्मिक मंत्रों से करें खुद को शुद्ध, सावन में जाप करना होता है बेहद फलदायी
-
6- सावन के महीने में किसी भी सोमवार के दिन माता पार्वती को चांदी का पायल चढ़ाने से नौकरी और व्यापार में उन्नति मिलती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं। (Photo: PTI)
-
7- विवाह में आ रही बाधा के लिए शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए और जल में केसर मिलाकर रुद्राभिषेक करें। मान्यता है कि, ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करते हुए विवाह होने की प्रार्थना करने से विवाह योग प्रबल बनता है और शीघ्र शुभ समाचार की संभावना बढ़ती है। (Photo: PTI) प्रेमानंद महाराज ने बताया सावन में कैसे खुश होते हैं ‘महादेव’, किस तरह करनी चाहिए पूजा?
