-
Satish Jarkiholi Comment on Hindu: कर्नाटक कांग्रेस (KPCC) के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष सतीश जारकीहोली के बयान पर काफी हंगामा हो रहा है। सतीश जारकीहोली ने कहा है कि हिंदू (Hindu) एक फारसी शब्द है और इसका अर्थ भयानक होता है। हिंदू शब्द भारत का है ही नहीं ये तो फारस से आया है। उन्होंने कहा कि चर्चा होनी चाहिए हिन्दू शब्द आपका कैसे है। (Photo: Satish Jarkiholi Facebook)
-
कांग्रेस नेता के इस बयान पर विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारे तक में इस बयान को लेकर बात हो रही है। इस चर्चा के बीच आइए जानते हैं कौन हैं सतीश जारकीहोली और कितनी है इनके पास संपत्ति। (Photo: Satish Jarkiholi Facebook)
-
सतीश जारकीहोली का जन्म कर्नाटक के बेलगावी जिले में हुआ है। वह वहीं से चुनाव लड़ते हैं। वह जिले की येमाकानमार्डी विधानसभा सीट से एमएलए हैं। सतीश जारकीहोली के दो भाई रमेश जारकीहोली औऱ बालचंद्रा जारकीहोली भी विधायक हैं। (Photo: Satish Jarkiholi Facebook)
-
सतीश जारीकहोली अपने 30 साल के राजनीतिक जीवन में सिर्फ एक बार हारे हैं। साल 2021 में वह बेलगावी लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़े। उस चुनाव में उन्हें बीजेपी की मंगला सुरेश अंगाड़ी ने करीब 5 हजार वोटों से हरा दिया था। (Photo: Satish Jarkiholi Facebook)
-
साल 2018 में सतीश जारकीहोली ने चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया था उसमें बताया था कि उनके पास करीब 42.50 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति है। (Photo: Satish Jarkiholi Facebook)
-
सतीश जारकीहोली ने ये भी बताया है कि उनकी कुल संपत्ति में 11 करोड़ के लगभग उन्होंने उधार ले रखे हैं। (Photo: Satish Jarkiholi Facebook)